प्राइवेट सेक्टर के बैंक फेडरल बैंक (Federal Bank) के शेयर सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में शुरुआती कारोबार के दौरान 7 पर्सेंट की तेजी के साथ 129 रुपये के पार पहुंच गए। फेडरल बैंक के शेयरों ने अपना नया ऑल-टाइम हाई बनाया है। पिछले कुछ दिनों से फेडरल बैंक (Federal Bank) के शेयरों में तेजी का रुख बना हुआ है। पिछले 5 दिन में बैंक के शेयर करीब 10 पर्सेंट चढ़े हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि फेडरल बैंक के शेयर आने वाले दिनों में 150 रुपये के करीब पहुंच सकते हैं।
फेडरल बैंक के शेयरों को 149 रुपये का टारगेट प्राइस
घरेलू ब्रोकरेज हाउस और रिसर्च फर्म निर्मल बंग ने फेडरल बैंक (Federal Bank) के शेयरों को बाय रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने बैंक के शेयरों के लिए 149 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। निर्मल बंग का कहना है, ‘फेडरल बैंक के शेयरों ने पिछले 6 महीने में करीब 25 पर्सेंट और जून 2022 के लो के बाद से 41 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। हमारा मानना है कि इसके बाद भी फेडरल बैंक के शेयर लगातार अट्रैक्टिव रिस्क-रिवॉर्ड ऑफर करेंगे।’ पिछले 12 साल में फेडरल बैंक ने केरल ब्रांचेज के शेयरों को घटाकर 46 पर्सेंट किया है। FY2011 में यह 60 पर्सेंट था। इससे संकेत मिलता है कि बैंक लगातार खुद को डायवर्सिफाइ कर रहा है।
यह भी पढ़ें- टाटा ग्रुप के इस शेयर ने एक साल में दिया 750 फीसद से अधिक रिटर्न, क्या आपने खरीदा?
1 रुपये से 120 रुपये के पार पहुंचे फेडरल बैंक के शेयर
फेडरल बैंक (Federal Bank) के शेयर 25 अक्टूबर 2001 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 1.03 रुपये के स्तर पर थे। बैंक के शेयर बीएसई में 5 सितंबर 2022 को 123.20 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। फेडरल बैंक के शेयरों ने इस पीरियड में निवेशकों को 10000 पर्सेंट से अधिक रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 25 अक्टूबर 2001 को फेडरल बैंक के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 1.19 करोड़ रुपये होता।
यह भी पढ़ें- 7 रुपये से 7000 के पार पहुंचा यह शेयर, 1 लाख रुपये लगाने वाले बन गए करोड़पति
एक साल में 50% चढ़ गए बैंक के शेयर
फेडरल बैंक के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 129.70 रुपये है। वहीं, बैंक के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 78.20 रुपये है। इस साल अब तक फेडरल बैंक के शेयरों में करीब 42 पर्सेंट का उछाल आया है। वहीं, पिछले एक साल में फेडरल बैंक के शेयर करीब 50 पर्सेंट चढ़ गए हैं।
डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।