ऐप पर पढ़ें
सॉफ्ट ड्रिंक्स के जरिए खास पहचान बनाने वाली Pepsi अपने लोगो (Logo) को बदल दिया है। Pepsi ने करीब 14 साल बाद Logo में यह अहम बदलाव किया है। अगले साल यानी 2024 में इस Logo को पेश किया जाएगा और इसकी शुरुआत उत्तरी अमेरिका से होगी। बता दें कि पहले भी Pepsi कई बार अपना Logo बदल चुकी है।
इस बदलाव पर पेप्सिको के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मुख्य डिजाइन अधिकारी मौरो पोर्सिनी ने कहा-हमने भविष्य की पीढ़ियों को Pepsi ब्रांड की विरासत के साथ जोड़ने के लिए यह Logo तैयार किया है। यह हमारे मजबूत इरादे और भविष्य की योजनाओं को इंगित करेगा। नया Logo ऑनलाइन और इसके प्रसिद्ध डिब्बाबंद पेय पदार्थों से लेकर मर्चेंडाइज तक के उत्पादों पर दिखाई देगा। इस नए Logo को पेप्सिको के मौरो पोर्सिनी के नेतृत्व में एक टीम द्वारा बनाया गया है। पोर्सिनी ने कहा- पेप्सिको में हम Logo के जरिए अपने ब्रांडों की कहानी बताने के लिए डिजाइन करते हैं। पेप्सी एक ऐसा उदाहरण है, जिसने 125 वर्षों में लगातार खुद को मजबूत किया।
अगले 1 साल में ₹7500 पर जाएगा टाटा का यह शेयर, अभी सस्ता मिल रहा, एक्सपर्ट बोले- खरीदो
6 बार हुए हैं बदलाव
बता दें कि पिछले 125 वर्षों में Pepsi के Logo में 6 बार बदलाव हुए हैं। पहला लोगो एक फार्मासिस्ट कालेब डी. ब्रैडम ने बनाया था। साल 1893 में ब्रैडम ने इसे ब्रैड ड्रिंक के तौर पर पेश किया। इसके बाद नाम बदलकर पेप्सी-कोला (Pepsi-Cola) कर दिया गया। वहीं, साल 1961 में इसे Pepsi ब्रांड के तौर पर लॉन्च किया गया।