HomeShare Market1348 रुपये तक जाएगा शेयर का भाव, ब्रोकरेज ने कहा- खरीद लो

1348 रुपये तक जाएगा शेयर का भाव, ब्रोकरेज ने कहा- खरीद लो

Microtech Developers ने सेल्स बुकिंग में 51% की ग्रोथ के साथ 9,024 करोड़ का डिमांड पिछले वित्त वर्ष में देखने को मिला है। वहीं, वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने 14,000 करोड़ रुपये का रिकाॅर्ड सेल्स किया था। ICICI सिक्योरिटिज के अनुसार कंपनी का प्रदर्शन बेहतर आने वाले समय में भी बेहतर रहने की उम्मीद है। बता दें, Macrotech के शेयरों में पिछले एक साल के दौरान 151% का उछाल देखने को मिला है। 

ICICI सिक्योरिटीज ने इस मल्टी-बैगर स्टाॅक के टारगेट प्राइस को 1304 रुपये प्रति शेयर से संशोधित करते हुए 1348 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। ICICI से जुड़े विश्लेषकों के अनुसार आने वाले समय में बड़ी लाॅन्चिंग और बिक्री गति को ध्यान में रखते हुए वित्त वर्ष 2023 में 110 अरब रुपये का अनुमान है। वित्त वर्ष 2024 में यह बढ़कर 119 अरब होने की बिक्री बुकिंग का अनुमान है। 

यह भी पढ़ें: अडानी खरीदेंगे इस शुगर कंपनी को? निवेशकों को मिल रहा है तगड़ा रिटर्न

संबंधित खबरें

ICICI सिक्योरिटिज के अलावा Jefferies ने भी 1,475 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से But Tag लगाया है। अपने नोट्स में Jefferies कहते हैं कि यूके इंवेस्टमेंट ने भी 17 अरब रुपये के सेल्स के साथ बेहतर प्रदर्शन किया है। हाउंसिंग की बढ़ी डिमांड और नए प्रोजेक्ट को ध्यान में रखते हुए लोढ़ा फर्म की सेल्स दोगुना हो सकता है। साथ ही Jefferies को उम्मीद है कि कंपनी से कर्ज भी कम होगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular