पिछले कुछ साल के दौरान टाटा समूह के कई स्टॉक ने अच्छा रिटर्न निवेशकों को दिया है। इसी में एक स्टॉक टाटा केमिकल (TATA Chmical Limited) भी है। पिछले एक महीने के टाटा समूह के इस स्टॉक ने 30 प्रतिशत से अधिक की छलांग लगाई है। इस स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्हें भरोसा है कि टाटा समूह का यह स्टॉक आने वाले समय में नई ऊंचाईयों पर जा सकते हैं।
क्या अनुमान लगा रहे हैं एक्सपर्ट?
इस मल्टीबैगर केमिकल स्टॉक के वैल्यूएशन को लेकर ब्रोकरेज जियोजित अपनी रिपोर्ट में लिखते हैं, टाटा केमिकल लिमिटेड चुनौतियों के बाद भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आने वाले समय में डिमांड बेहतर रहने की उम्मीद है। जिसकी वजह से यह भविष्य में भी छलांग लगा सकता है। वैश्विक तौर सोडा एश की कमी की वजह से किमतों मे तेजी आने वाली है। मैनेंजमेंट मोमेंटम को लेकर काफी पॉजटिव नजर आ रहा है। एक्सपर्ट को भरोसा है कि टाटा केमिकल लिमिटेड का स्टॉक 1340 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
यह भी पढ़ेंः मुकेश अंबानी को टक्कर देने के लिए राधाकिशन दमानी कर रहे इस योजना पर काम, जानें क्या है पूरा प्लान
ओपरआल कैसा है इस स्टॉक प्रदर्शन
पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के शेयर का भाव 30.12 प्रतिशत की छलांग लगा चुका है। कंपनी के शेयर का भाव इस दौरान 857.70 रुपये से छलांग लगाते हुए 1121.95 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। यानी सिर्फ एक महीने में इस स्टॉक में 30.12 प्रतिशत की तेजी देखनी को मिली। पिछले 6 महीने की बात करें तो इस कंपनी के शेयर निवेशकों को 27.27 प्रतिशत का रिटर्न एनएसई में दिया है। वहीं, इस साल के अबतक के परफार्मेंस की बात किया जाए तो इस स्टॉक ने निवेशकों 22 प्रतिशत रिटर्न दिया है। कंपनी के 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 1160 रुपये रहा है। जबकि न्यूनतम स्तर 773.35 रुपये रहा है।
स्टोरी क्रेडिटः लाइव मिंट
(डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)