ऐप पर पढ़ें
मल्टीबैगर कंपनी विन्नी ओवरसीज, बोनस शेयर देने के साथ अपने शेयर बांटने जा रही है। गारमेंट कंपनी विन्नी ओवरसीज 13:10 के रेशियो में बोनस शेयर दे रही है। यानी, कंपनी हर 10 शेयर पर 13 बोनस शेयर दे रही है। विन्नी ओवरसीज अपने शेयर भी बांट रही है। कंपनी 1:10 के रेशियो में अपने शेयर बांट (स्टॉक स्प्लिट/स्टॉक डिवीजन) रही है। कंपनी के शेयर 24 फरवरी 2023 को एक्स-बोनस और एक्स-स्प्लिट पर ट्रेड कर रहे हैं।
90 दिन में 300% से ज्यादा की तेजी
विन्नी ओवरसीज के शेयरों में पिछले कुछ महीनों में अच्छी तेजी आई है। कंपनी के शेयर पिछले 90 दिन में करीब 321 पर्सेंट चढ़ गए हैं। विन्नी ओवरसीज के शेयर 24 नवंबर 2022 को एनएसई पर 79.35 रुपये के स्तर पर थे। गारमेंट कंपनी के शेयर 23 फरवरी 2023 को 334.30 रुपये पर बंद हुए हैं। विन्नी ओवरसीज के शेयरों ने इस साल अब तक 127 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर साल की शुरुआत में 2 जनवरी 2023 को एनएसई पर 147.25 रुपये पर थे।
यह भी पढ़ें- अडानी ग्रुप की बड़ी तैयारी, इनवेस्टर्स को रिझाने के लिए नया प्लान
6 महीने में शेयरों में आया 660% का उछाल
विन्नी ओवरसीज (Vinny Overseas) के शेयरों में पिछले 6 महीने में 660 पर्सेंट का उछाल आया है। कंपनी के शेयर 26 अगस्त 2022 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 44 रुपये पर थे, जो कि 23 फरवरी 2023 को 334.30 रुपये पर बंद हुए हैं। वहीं, पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 52 पर्सेंट का उछाल आया है। पिछले एक साल में विन्नी ओवरसीज के शेयर 409 पर्सेंट चढ़ गए हैं। 24 फरवरी 2022 को कंपनी के शेयर 65.59 रुपये के स्तर पर थे।
यह भी पढ़ें- 12 करोड़ किसानों के खाते में इस दिन आएगी 13वीं किस्त, सरकार का ऐलान
क्या करती है विन्नी ओवरसीज?
विन्नी ओवरसीज, अहमदाबाद बेस्ड कंपनी है। यह क्लोदिंग फ्रैबिक्स के प्रोसेसिंग के बिजनेस में है। कंपनी मार्केट से ग्रे फैब्रिक खरीदती है और ग्राहकों की जरूरत के मुताबिक उन्हें डाई करती है। विन्नी ओवरसीज, डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करती है। कंपनी की सालाना प्रोसेसिंग कैपेसिटी 400,00,000 मीटर की है।
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।