वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़ी एक कंपनी पिछले दिनों अपना आईपीओ लेकर आई है। यह कंपनी ईपी बायोकंपोजिट्स (EP Biocomposites) है। कंपनी के शेयर 13 सितंबर 2022 को BSE SME एक्सचेंज में 27 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम के साथ 160.25 रुपये पर लिस्ट हुए। ईपी बायोकंपोजिट्स के शेयर 126 रुपये के ऑफर प्राइस पर इनवेस्टर्स को अलॉट हुए थे। शेयर बाजार में अच्छे प्रीमियम पर लिस्ट होने के बाद से कंपनी के शेयर लगातार 10 दिन से 5 पर्सेंट के अपर सर्किट पर हैं।
लगातार 10 ट्रेडिंग सेशंस से अपर सर्किट पर शेयर
बाजार में लिस्टिंग के बाद से ईपी बायोकंपोजिट्स (EP Biocomposites) के शेयर लगातार 10 ट्रेडिंग सेशंस में अपर सर्किट पर रहे हैं। शेयर बाजार में पिछले शुक्रवार और सोमवार (26 सितंबर 2022) को तेज गिरावट देखने को मिली। लेकिन, कंपनी के शेयर 5 पर्सेंट अपर सर्किट पर ही रहे। ईपी बायोकंपोजिट्स के शेयर 26 सितंबर को 260.25 रुपये के स्तर पर बंद हुए। कंपनी के शेयरों ने अपना नया लाइफ-टाइम हाई बनाया है।
यह भी पढ़ें- एक और सरकारी कंपनी का आ रहा IPO, गवर्नमेंट बेचेगी 3 करोड़ से ज्यादा शेयर
सिंगापुर के FII ने कंपनी के शेयरों में लगाया है पैसा
सिंगापुर के फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर Nav कैपिटल VCC- Nav कैपिटल इमर्जिंग स्टार फंड ने कंपनी के शेयरों में पैसा लगाया है। सिंगापुर के FII ने 224.15 रुपये प्रति शेयर के प्राइस पर ईपी बायोकंपोजिट्स के 12000 शेयर खरीदे हैं। इनवेस्टमेंट फर्म ने 21 सितंबर 2022 को एक बल्क डील के जरिए यह शेयर खरीदे हैं। कंपनी का आईपीओ 29 अगस्त 2022 को ओपन हुआ था और यह 5 सितंबर 2022 को क्लोज हुआ। कंपनी का आईपीओ 18.51 गुना सब्सक्राइब हुआ था, जिसमें इसका रिटेल कोटा 15.44 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के शेयर 13 सितंबर को 160.25 रुपये पर लिस्ट होने के साथ ही 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 168.25 रुपये पर पहुंच गए।
यह भी पढ़ें- अमेरिका में मंदी की आहट से टूट रहा टाटा ग्रुप यह शेयर, 400 रुपये के नीचे आ गया भाव, कंपनी पर मुसीबत!