HomeShare Market1193% तक का रिटर्न देने के बाद अब 2 हिस्सों में बंट...

1193% तक का रिटर्न देने के बाद अब 2 हिस्सों में बंट जाएगा यह शेयर, रिकॉर्ड डेट जुलाई में

ऐप पर पढ़ें

मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली कंपनी सर्वोटेक पॉवर सिस्टम्स (Servotech Power Systems) ने शेयरों को बांटने का फैसला किया है। कंपनी के शेयर 2 हिस्सों में बांटने जा रहे हैं। निवेशकों के नजरिए से अच्छी बात यह है कि स्टॉक स्प्लिट के रिकॉर्ड डेट के लिए उन्हें ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। बता दें, रिकॉर्ड डेट जुलाई में ही है। 

रक्षा मंत्रालय की कंपनी ने दिया करोड़ों रुपये का काम, शेयरों की मची लूट

कब है स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट? (Servotech Power Systems Record Date) 

शेयर बाजार को दी जानकारी में Servotech Power Systems ने बताया है कि 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 2 हिस्सों में बांटा जाएगा। जिसके बाद कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू घटकर 1 रुपये हो जाएगी। Servotech Power Systems के स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट 28 जुलाई 2023 है। 

350 रुपये के पार पहुंचा एक और जीएमपी, गदर काटने को तैयार एक और आईपीओ 

पिछले एक साल में कंपनी ने अपने पोजीशनल निवेशकों को 1193 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। निवेशकों के लिए पिछला 6 महीना भी शानदार रहा है। इस दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 395 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। लेकिन बीते एक महीने के दौरान Servotech Power Systems के शेयरों का भाव 9 प्रतिशत तक लुढ़क गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular