ऐप पर पढ़ें
Infosys Share Price Fall: शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स सोमवार सुबह 800 से अधिक अंक नीचे लुढ़क गया था। बाजार में दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस का भी बुरा हाला है। कंपनी के शेयरों में आज 11 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। जिस वजह से एलआईसी का मिनटों में 3907 करोड़ रुपये डूब गए। बता दें, इंफोसिस के शेयरों की कीमतों आई गिरावट की वजह से मूर्ति परिवार को भी तगड़ा झटका लगा है।
यह भी पढ़ेंः रेखा झुनझुनवाला का बड़ा दांव, इस कंपनी पर पहली जताया भरोसा
इंफोसिस में एलआईसी की कीतनी हिस्सेदारी? (LIC Share Holding Infosys)
दिसंबर तिमाही तक सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी के पास 28,13,85,267 शेयर थे। यानी एलआईसी में आईटी कंपनी की कुल हिस्सेदारी 7.71 प्रतिशत है। लेकिन सोमवार सुबह इंफोसिस के शेयरों में 10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। जिस वजह से एलआईसी को 3907 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा।
ये 7 कंपनियां देंगी डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते रिकॉर्ड डेट
ब्रिटेन के PM की पत्नी के भी सैकड़ों करोड़ डूबे
मूर्ति परिवार की बात करें तो उन्हें भी इंफोसिस के शेयरों में आई गिरावट की वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ा है। कंपनी में रोहन मूर्ति की कुल हिस्सेदारी गुरुवार तक 8444.47 करोड़ रुपये थी। जोकि आज सुबह घटकर 7600 करोड़ रुपये के लेवल पर आ गया। यानी इंफोसिस के शेयरों में गिरावट की वजह से रोहन मूर्ति को 844 करोड़रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। इसके अलावा ब्रिटेन की प्रधानमंत्री और नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति के 541 करोड़ रुपये डूब गए। बता दें, अक्षता की इंफोसिस में कुल हिस्सेदारी 1.07 प्रतिशत है।
इसके अलावा नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति के भी 480 करोड़ रुपये आज सुबह डूब गए। उनकी कंपनी में कुल हिस्सेदारी 0.95 प्रतिशत है। जिसकी गुरुवार तक कीमत 4797.69 करोड़ रुपये थी।