ऐप पर पढ़ें
Bonus share: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी रेहतन टीएमटी (Rhetan TMT Ltd) ने बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट को बदल दिया है। कंपनी ने 11:4 बोनस शेयर और 1:10 स्टॉक स्प्लिट के लिए 31 जनवरी 2023 को रिकॉर्ड डेट के तौर पर तय किया था। अब कंपनी ने इसे बदल कर 10 मार्च 2023 कर दिया है। मतलब इस दिन तक के पात्र शेयरधारक बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट के हकदार होंगे। कंपनी स्प्लिट के तहत 1 शेयर को 10 टुकड़ों में बांटेगी तो वहीं 11 शेयरों पर 4 बोनस शेयर बांटने का प्रस्ताव है।
कैसे थे तिमाही नतीजे
वित्त वर्ष 2022 में Rhetan TMT लिमिटेड ने ₹67.03 करोड़ रुपये का नेट रेवेन्यू हासिल किया था। इससे पहले के वित्त वर्ष में कंपनी का रेवेन्यू ₹52.13 करोड़ था। इस लिहाज से रेवेन्यू 28.59% अधिक है। Rhetan TMT लिमिटेड का खर्च ₹64.16 करोड़ तक पहुंच गया, जबकि एक साल पहले ₹51.95 करोड़ था। यह 23.51% की सालाना ग्रोथ को दिखाता है। कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹2.35 करोड़ था, जो एक साल पहले के ₹0.13 करोड़ से 1,645.31% अधिक है।
1 पर 2 बोनस शेयर का ऐलान, 10 टुकड़ों में भी बंटेगा स्टॉक, ये है नया रिकॉर्ड डेट
देखें, शेयरों के परफॉर्मेंस
Rhetan TMT के शेयर गुरुवार को बीएसई पर ₹486.90 के 52 सप्ताह के उच्च स्तर पर बंद हुए, जो पिछले बंद ₹470 से 3.60% अधिक है। बीते 6 महीनों में स्टॉक का भाव ₹66.50 से बढ़कर मौजूदा बाजार मूल्य पर पहुंच गया। यह 639.85% का मल्टीबैगर रिटर्न है। कंपनी का मार्केट कैप 1,045.50 करोड़ है।
34% टूट गया यह शेयर, 9 महीने पहले अडानी ने खरीदी थी कंपनी, हिंडनबर्ग रिपोर्ट का तगड़ा असर!
5 सितंबर 2022 को हुई थी लिस्टिंग
बता दें कि Rhetan TMT को बीएसई में 5 सितंबर 2022 को सूचीबद्ध किया गया था। इसके आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) का साइज 56 करोड़ रुपये था। वहीं, इसका इश्यू प्राइस 70 रुपये प्रति शेयर रखा गया था। वर्तमान भाव के हिसाब से देखें तो आईपीओ ने 777.79% का रिटर्न दिया है।