HomeShare Market105 रुपये के पार पहुंचा इस IPO का प्रीमियम, आज हो सकता...

105 रुपये के पार पहुंचा इस IPO का प्रीमियम, आज हो सकता है शेयरों का अलॉटमेंट

ड्रीमफोक्स सर्विसेज के आईपीओ का अलॉटमेंट 1 सितंर 2022 को होना है। यानी आज किसी भी समय इस शेयर होल्डर्स को इसका अलॉटमेंट किया जा सकता है। निवेशक बीएसई की वेबसाइट या फिर ऑफिशियल रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर जाकर अपने शेयरों का अलॉटमेंट देख सकते हैं। बता दें, कंपनी की लिस्टिंग 6 सितंबर को सम्भावित है। आइए जानते हैं कि ग्रे मार्केट में कैसा रिस्पांस है। 

ग्रे मार्केट में कैसा है रिस्पांस?

इस कंपनी के आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवशकों के लिए अच्छी खबर है। ग्रे मार्केट पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट के अनुसार आज कंपनी का आईपीओ 106 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से संभावना है कि ड्रीमफोक्स का आईपीओ 432 रुपये पर लिस्ट हो सकता है। आईपीओ की कीमतों से 32.50 प्रतिशत पर कंपनी की लिस्टिंग हो सकती है। बता दें, एक दिन पहले ग्रे मार्केट में रेट घटकर 98 रुपये के लेवल पर आ गया था। 

यह भी पढ़ेंः रिलायंस जैसी कंपनियों को झटका, सरकार ने विंडफॉल टैक्स बढ़ाया; डीजल को विदेश भेजने पर देना होगा अधिक TAX

कोई भी निवेशक कंपनी की वेबसाइट के जरिए या फिर बीएसई की वेबसाइट के जरिए अपना अलॉटमेंट चेक कर सकता है। निवेशक इस एड्रेस- https://linkintime.co.in/MIPO/Ipoallotment.html के जरिए भी अपनी अलॉटमेंट देख सकते हैं। इस लिंक को ओपन करने के बाद निवेशक से सिर्फ पैन डीटेल्स मांगा जाएगा। इसके अलावा इंवेस्टर्स https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाकर भी अपना अलॉटमेंट देख सकते हैं। 

एंकर इनवेस्टर्स से कपंनी ने जुटाए थे 253 करोड़ रुपये

ड्रीमफोक्स सर्विसेज के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कोटा 70.53 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं, रिटेल इनवेस्टर्स कैटेगरी में 43.66 गुना बोलियां मिली थी। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) कोटा में 37.66 गुना बिड्स मिली थी। ड्रीमफोक्स सर्विसेज ने अपने पब्लिक इश्यू से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 253 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनी का आईपीओ 24 अगस्त 2022 को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हुआ था। 

कैसी है कंपनी की फाइनेंशियल स्थिति

31 सितंबर 2021 तक के आंकड़ों के अनुसार कंपनी की नेट वर्थ 64.7 करोड़ रुपये था। कंपनी को रेवन्यू सितंबर 2021 की तिमाही के दौरान 85.1 करोड़ रुपये का रहा था। वित्त वर्ष 2021 में कंपनी को 105.6 करोड़ रुपये का रेवन्यू हुआ था। जोकि वित्त वर्ष 2020 की तुलना में कम है। तब कंपनी का रेवन्यू 367.04 करोड़ रुपये का हुआ था। 

स्टोरी क्रेडिटः लाइव मिंट 

RELATED ARTICLES

Most Popular