ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में, बैंको प्रोडक्ट्स (इंडिया) एक स्मॉल कैप कंपनी है जिसका मार्केट कैप ₹1,826.59 करोड़ है। कंपनी अब अपने निवेशकों को मुनाफा बांटने जा रही है। कंपनी ने मार्च, 2022 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के लिए निदेशक मंडल ने डिविडेंड की सिफारिश की है। यह 20.00 (₹2 के फेस वैल्यू पर 1000%) प्रति इक्विटी शेयर होगा। स्टॉक 6 सितंबर, 2022 को एक्स-डिविडेंड हो जाएगा और कंपनी ने 22 सितंबर, 2022 को शेयरधारकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए रिकॉर्ड तिथि के रूप में निर्धारित किया है।
कंपनी ने क्या कहा?
कंपनी ने अपने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा है कि “सदस्यों का रजिस्टर और कंपनी की शेयर ट्रांसफर बुक्स 8 सितंबर, 2022 से 22 सितंबर, 2022 (दोनों दिन शामिल) तक भुगतान के लिए पात्रता का पता लगाने के उद्देश्य से बंद रहेंगी। वार्षिक आम बैठक में डिविडेंड की घोषणा की गई है। डिविडेंड 12 अक्टूबर, 2022 को या उसके बाद कंपनी के प्रति इक्विटी शेयर पर 20.00 रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा।”
यह भी पढ़ें- 3 महीने बाद आज मार्केट में लाॅन्च हुआ IPO, दांव लगाने वाले पहले ही दिन मालामाल, 32% हाई पर हुई लिस्टिंग
Banco Products के शेयरों के हाल
एनएसई पर बैंको प्रोडक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड के शेयर आज 259.80 रुपये पर बंद हुए। यह पिछले बंद से 4.12% ऊपर रहा। आज के कारोबार में स्टॉक ने ₹265.00 प्रति शेयर का 52-सप्ताह का उच्च स्तर बनाया। इस स्टॉक ने 12 मई 2022 को ₹118.10 के 52-सप्ताह के निचले स्तर को छुआ था।