HomeShare Market100 रुपये से कम के ये तीन शेयर कर सकते हैं मालामाल,...

100 रुपये से कम के ये तीन शेयर कर सकते हैं मालामाल, हो सकती है तगड़ी कमाई

सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी में 2% से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। ढेर सारी कंपनियों के शेयर काफी नीचे लुढ़क गए हैं। आइए विस्तार से जानते हैं ऐसी तीन कंपनियों के शेयरों के विषय में जिनकी कीमत 100 रुपये से कम है और आने वाले दिनों में अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। 

यह भी पढ़ेंः 24,400% का छप्परफाड़ रिटर्न देने के बाद अब 9,000 रुपये के पार जाएगा टाटा ग्रुप का यह करोड़पति स्टॉक

जोमैटो के शेयर 84 रुपये तक जा सकते हैं! 

जोमैटो के शेयर 16 नवंबर 2021 को अपने 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 169 रुपये के लेवल पर पहुंच गए थे। लेकिन किस्मत बदलते ज्यादा देर नहीं लगी। 10 मई 2022 को यह स्टाॅक 52 सप्ताह के अपने न्यूयनतम स्तर 50.05 रुपये के लेवल पर आ गया था। वर्तमान समय में यह अपने आल टाइम हाई से 59 प्रतिशत डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है। 

ब्रोकरेज फर्म जियोजीत के अनुसार 2022 की चौथी तिमाही में यह सुविधा 300 से शहरों में शुरू की गई है। ब्रोकरेज के अनुसार, ‘जौमैटो की ग्रोथ रेट ट्रैक पर है। ऑर्डर वैल्यूम ग्रोथ, नए ग्राहकों को जोड़ने में कंपनी सफल दिखाई दे रही है। इसलिए इस स्टाॅक को हम 84 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस पर Buy रेटिंग दे रहे हैं।’ 

संबंधित खबरें

Marksans फाॅर्मा कर सकता है कमाल 

इस कंपनी का शेयर 14 जून 2021 को अपने 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 97.60 रुपये के लेवल पर आ गया था। वहीं, 24 फरवरी 2022 को यह 52 सप्ताह के न्यूयनतम स्तर 43.55 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। अपने 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर से यह 54% डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी के चौथी तिमाही नतीजे उत्साहित करने वाले हैं। तब कंपनी को इससे पहले के साल इसी तिमाही की तुलना में 27% रेवन्यू अधिक हुआ है। 

कंपनी के बोर्ड ऑफ ने एक रुपये के शेयर पर 0.25 रुपये का डिविडेंड देने का भी प्रस्ताव दिया है। ब्रोकरेज फर्म Arihant के अनुसार, ‘कंपनी का फोकस US और यूके के मार्केट पर है। इसका मजूबत बैलेंस सीट इनऑर्गेनिक ग्रोथ को सपोर्ट कर रहा है। 80 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ हम इसे Buy रेटिंग दिए हैं।’

बैंक ऑफ बड़ौदा इस सप्ताह एक्सपर्ट की पहली पसंद है! 

NSE में कंपनी का स्टाॅक 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर 11 अप्रैल 2022 को पहुंचा था। तब कंपनी के एक शेयर की कीमत 122.70 रुपये थी। वहीं, 52 सप्ताह के न्यूयनतम स्तर पर कंपनी का शेयर 23 अगस्त 2021 को आया था। तब एक शेयर की कीमत 72.50 रुपये हो गई थी। फिलहाल यह स्टाॅक 99.95 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। 

ब्रोकरेज फर्म Edelweiss ब्रोकिंग लिमिटेड के अनुसार यह स्टाॅक 120 रुपये का लेवल तक जा सकता है। इस स्टाॅक को ब्रोकरेज फर्म ने इस सप्ताह इसे पहली पसंद बताया है।

(शेयर बाजार जोखिम अधिक है। ऐसे में निवेश करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें) 

RELATED ARTICLES

Most Popular