ऐप पर पढ़ें
फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) के शेयरों पर ब्रोकरेज हाउस पॉजिटिव हैं। ब्रोकरेज फर्मों ने जोमैटो के शेयरों के लिए 100 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। मौजूदा लेवल से जोमैटो के शेयरों में 90 पर्सेंट तक का उछाल आ सकता है। जोमैटो के शेयर बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 53.40 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 88.20 रुपये है। वहीं, जोमैटो के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 40.55 रुपये है।
बुल केस सेनेरियो में 150 रुपये तक जा सकते हैं जोमैटो के शेयर
ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस जेफरीज का मानना है कि वित्त वर्ष 22-26E के दौरान जोमैटो का डिलीवरी रेवेन्यू 25 पर्सेंट सीएजीआर के हिसाब से बढ़ेगा। जेफरीज ने जोमैटो (Zomato) के शेयरों के लिए 100 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। जेफरीज का मानना है कि बुल केस सेनेरियो में जोमैटो को डिलीवरी रेवेन्यू FY22-26E के दौरान 30 पर्सेंट सीएजीआर के हिसाब से बढ़ सकता है। ऐसे में ब्रोकरेज हाउस ने जोमैटो के शेयरों के लिए 150 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। बुल केस सेनेरियो में जोमैटो के शेयरों में करेंट लेवल से 185 पर्सेंट का उछाल आ सकता है।
यह भी पढ़ें- बिकने जा रही कर्ज में डूबी यह कंपनी, ₹2 के शेयर में हर दिन अपर सर्किट
161.60 रुपये है जोमैटो के शेयरों का ऑल टाइम हाई
जोमैटो (Zomato) के शेयर जुलाई 2021 में एक्सचेंज में लिस्ट हुए थे। कंपनी के शेयर 76 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर अलॉट हुए थे। नवंबर 2021 में जोमैटो के शेयरों ने 161.60 रुपये का रिकॉर्ड हाई बनाया। जोमैटो (Zomato) के शेयर अपने ऑल टाइम हाई से करीब 67 पर्सेंट नीचे ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, फूड डिलीवरी कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस से करीब 30 पर्सेंट नीचे हैं। जोमैटो का मार्केट कैप करीब 45,625 करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़ें- 26 अप्रैल को नीलाम होगी ₹9 के शेयर वाली यह कंपनी, निवेशकों में हड़कंप
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।