शेयर बाजार में अक्सर ऐसे शेयरों की तलाश जोरों पर रहती है, जो कि 10 रुपये से सस्ते हों। इन कम कीमत वाले शेयरों को ज्यादा संख्या में खरीदकर लोग अधिक से अधिक फायदा उठाना चाहते हैं। हालांकि, कम कीमत वाले इन पेनी स्टॉक्स में जोखिम ज्यादा होता है। लेकिन, कमाई कराने के मामले में भी इनका कोई तोड़ नहीं है। ऐसा ही एक स्टॉक ब्राइटकॉम ग्रुप (Brightcom Group) का है। कंपनी के शेयरों ने जबरदस्त रिटर्न दिया है। ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयरों ने पिछले 2 साल में 3900 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है।
1 लाख रुपये के बन गए 39 लाख से ज्यादा
ब्राइटकॉम ग्रुप (Brightcom Group) के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 20 मार्च 2020 को 2.72 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 3 मार्च 2022 को 107.45 रुपये के स्तर पर रहे हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 20 मार्च 2020 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज की तारीख में यह पैसा 39.50 लाख रुपये होता। कंपनी के शेयरों ने पिछले 2 साल में 3,950 फीसदी के करीब रिटर्न दिया है।
यह भी पढ़ें- RBI ने रद्द किया बैंक का लाइसेंस, समझें-डिपॉजिटर्स के पैसे का क्या होगा
एक साल में 1300 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न
ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयरों ने पिछले एक साल में 1308 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने एक साल पहले कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो मौजूदा समय में यह पैसा 13.08 लाख रुपये के करीब होता। ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 204.80 रुपये है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 5.82 रुपये है। ब्राइटकॉम ग्रुप ने अपने शेयरधारकों के लिए 2:3 बोनस शेयर की घोषणा की है। बोनस शेयर अप्रूवल की रिकॉर्ड डेट 16 मार्च 2022 फिक्स्ड की गई है।
यह भी पढ़ें- IPO के बाद फिर बिकेगी LIC की हिस्सेदारी! ये है सरकार का पूरा प्लान