HomeShare Market100% रिटर्न देने वाले स्टॉक पर विजय केडिया का बढ़ा भरोसा, फिर...

100% रिटर्न देने वाले स्टॉक पर विजय केडिया का बढ़ा भरोसा, फिर लगाया पैसा

ऐप पर पढ़ें

नए वित्त वर्ष की पहली तिमाही के शुरुआत होने के साथ ही रिटेल निवेशक कंपनियों के शेयर होल्डिंग पैटर्न का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी से पता चलेगा कि दिग्गज निवेशकों ने किस-किस कंपनी में अपना निवेश चौथी तिमाही के दौरान घटाया और बढ़ाया है। स्टॉक मार्केट के किंग कहे जाने वाले विजय केडिया (Vijay Kedia Stock) ने ऑटो कंपनी अतुल ऑटो (Atul Auto) स्टॉक में निवेश बढ़ाया है। बता दें, पिछले एक साल के दौरान अतुल ऑटो ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। 

यह भी पढे़ंः हर शेयर पर 72 रुपये का फायदा, 2 दिन बाद एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी कंपनी 

अतुल ऑटो में विजय केडिया की शेयर होल्डिंग (Vijay Kedia Portfolio)

15 मार्च 2023 कों अतुल ऑटों में विजय केडिया की कुल हिस्सेदारी 7.05 प्रतिशत थी। यानी उनके पास 16,83,502 शेयर थे। कंपनी की ताजा शेयर होल्डिंग के अनुसार विजय केडिया ने अतुल ऑटो में निवेश किया है। उन्होंने कंपनी के 3,21,512 शेयर यानी 1.35 प्रतिशत हिस्सेदारी को खरीद लिया है। जिसके बाद उनकी कंपनी में कुल हिस्सेदारी 8.40 प्रतिशत हो गई है। 

6 कंपनियां बाटेंगी मुनाफा, एक्स-डिविडेंड डेट इसी हफ्ते 

मल्टीबैगर स्टॉक ने 5 दिन में दिया 30 प्रतिशत का रिटर्न 

गुरुवार को कंपनी के एक शेयर का भाव 1.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 407.80 रुपये के लेवल पर पहुंच कर बंद हुआ था। पिछले 5 कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी के शेयर में 30 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, साल 2023 में अबतक का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। इस नए साल में अतुल स्टॉक के एक शेयर का भाव 290 रुपये से बढ़कर 407.80 रुपये हो गया है। 6 महीने पहले कंपनी के शेयरों पर भरोसा जताने वाले निवेशकों को 75 प्रतिशत का रिटर्न मिल गया होगा। बता दें, बीते एक साल में विजय केडिया के इस स्टॉक ने पोजीशनल निवेशकों को 100 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular