HomeShare Market10 रुपये से 600 के पार पहुंचा टाटा ग्रुप का यह शेयर,...

10 रुपये से 600 के पार पहुंचा टाटा ग्रुप का यह शेयर, 1 लाख के बन गए 65 लाख रुपये

टाटा ग्रुप (Tata Group) की एक कंपनी ने ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। टाटा ग्रुप का यह शेयर टाटा मेटालिक्स है। कंपनी के शेयर पिछले कुछ साल में 10 रुपये से बढ़कर 600 रुपये के पार पहुंच गए हैं। टाटा मेटालिक्स के शेयरों ने इस पीरियड में निवेशकों को 6000 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है। टाटा मेटालिक्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1364.20 रुपये है। टाटा मेटालिक्स की पैरेंट कंपनी टाटा स्टील है। 

1 लाख रुपये के बन गए 65 लाख रुपये से ज्यादा 
टाटा मेटालिक्स लिमिटेड के शेयर 1 जनवरी 1999 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 10 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 22 जून 2022 को एनएसई में 653.50 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों ने इस पीरियड में 6435 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 1 जनवरी 1999 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने इनवेस्टमेंट को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 65.35 लाख रुपये होता। टाटा मेटालिक्स के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 617.35 रुपये है।

यह भी पढ़ें- 7 रुपये का यह शेयर आज ₹94 का हुआ, 52 वीक हाई पर पहुंचा भाव, 1 लाख का बन गया ₹12.22 लाख 

9 साल से कम में 1 लाख के बन गए 23 लाख रुपये
टाटा मेटालिक्स के शेयर 2 अगस्त 2013 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 27.40 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 22 जून 2022 को 653.50 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 2 अगस्त 2013 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने इनवेस्टमेंट को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 23.85 लाख रुपये होता। पिछले एक साल में टाटा मेटालिक्स के शेयरों में 41 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं, इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 23 फीसदी की गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें- मंदी का सता रहा डर! 5% से ज्यादा गिर गईं क्रूड ऑयल की कीमतें

डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular