HomeShare Market10 रुपये के इस शेयर ने किया कमाल: 10 दिन में ही...

10 रुपये के इस शेयर ने किया कमाल: 10 दिन में ही निवेशकों के पैसे हुए डबल, आपके पोर्टफोलियो में है ये स्टॉक?

वालेंसिया न्यूट्रिशन के शेयर  (Valencia Nutrition Ltd) ने पिछले 10 दिनों में निवेशकों के लिए शानदार रिटर्न दिया है। वेलेंसिया न्यूट्रिशन शेयर जो 5 सितंबर, 2022 को 10.95 रुपये पर बंद हुआ था। 19 सितंबर को यह शेयर  21.25 रुपये के 52-वीक हाई पर पहुंच गया। इस अवधि में इसने 94.05 प्रतिशत रिटर्न दिया। इसकी तुलना में सेंसेक्स इस दौरान 0.72 फीसदी या 43 अंक टूटा है। पिछले पांच दिन में यह शेयर 45.55% चढ़ा है।  

1 लाख का निवेश 1.94 लाख रुपये हुआ
दस दिन पहले शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश आज बढ़कर 1.94 लाख रुपये हो जाता। पिछले सत्र में शेयर 19.32 रुपये पर बंद हुआ था। आज सत्र के दौरान यह 10 फीसदी के अपर सर्किट में फंसा रहा। बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 11.87 करोड़ रुपये हो गया। वालेंसिया न्यूट्रिशन स्टॉक 5 दिन, 20 दिन और 50 दिन की चलती औसत से अधिक लेकिन 100 दिन और 200 दिन की मूविंग एवरेज से कम कारोबार कर रहा है।

यह भी पढ़ें- 2 रुपये का स्टॉक बढ़कर ₹190.50 पर पहुंचा, 1 लाख का निवेश बन गया 95.22 लाख रुपये, 52 वीक हाई पर भाव

12 प्रमोटरों के पास 35.67 लाख शेयर 
पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 91 पब्लिक शेयरधारकों के पास फर्म में 36.12 प्रतिशत या 20.17 लाख शेयर थे। पिछली तिमाही में 12 प्रमोटरों के पास 63.88 प्रतिशत या 35.67 लाख शेयर थे। 60 सार्वजनिक शेयरधारकों के पास फर्म के 2.56 लाख शेयर थे, जो 2 लाख रुपये तक की व्यक्तिगत शेयर पूंजी के साथ 4.60 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी। 16 सार्वजनिक शेयरधारकों के पास फर्म के 11.42 लाख शेयर थे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular