HomeShare Market10 मिनट में खाना पहुंचाएगी जोमैटो, कहा- क्वॉलिटी और सेफ्टी से कोई...

10 मिनट में खाना पहुंचाएगी जोमैटो, कहा- क्वॉलिटी और सेफ्टी से कोई समझौता नहीं

जोमैटो (Zomato) के फाउंडर और सीईओ दीपेंद्र गोयल ने सोमवार को घोषणा की है कि उनका प्लैटफॉर्म जल्द ही 10 मिनट में फूड की डिलीवरी करेगा। उन्होंने कहा है कि खाने की क्वॉलिटी और डिलीवरी पार्टनर की सेफ्टी से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जोमैटो इंस्टैंट (Zomato Instant) के लॉन्च की घोषणा करते हुए गोयल ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा है कि दुनिया में अभी तक किसी ने बडे़ स्तर पर 10 मिनट में गर्म और फ्रेश फूड की डिलीवरी नहीं की है। कंपनी, ग्लोबली इस कैटेगरी को बनाने में पहली बनाना चाहती है।

80.20 रुपये पर बंद हुए जोमैटो के शेयर
जोमैटो (Zomato) ने कहा है कि इंस्टैंट डिलीवरी, क्वॉलिटी और सेफ्टी से समझौते किए बिना होगी। यह 8 सिद्धांतों पर आधारित होगी, जिसमें फ्रेश फूड की हाइएस्ट क्वॉलिटी और वर्ल्ड क्लास हाइजीन प्रैक्टिसेज शामिल हैं। जौमटो ने कहा है, ‘हमारा प्रत्येक फिनशिंग स्टेशंस डिमांड के पूर्वानुमान और हाइपर लोकल प्राथमिकता के आधार पर अलग-अलग रेस्टोरेंट्स से बेस्टसेलर आइटम्स (20-30 डिशेज) को रखेगा।’ जोमैटो के शेयर सोमवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 80.20 रुपये पर बंद हुए।

यह भी पढ़ें- 83 पैसे से 21 रुपये के पार पहुंचा यह शेयर, एक साल में दिया 2400% से ज्यादा रिटर्न

169 रुपये है कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई
जोमैटो के फाउंडर और सीईओ दीपेंद्र गोयल ने कहा है कि जोमैटो का 30 मिनट का एवरेज डिलीवरी टाइम अभी बहुत स्लो है, और जल्द ही यह चलन से बाहर हो जाएगा। उन्होंने कहा, ‘अगर हम इसे चलन से बाहर नहीं करेंगे तो दूसरा कोई इसे कर देगा।’ जोमैटो के शेयरों में इस साल अब तक 43 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 169 रुपये है। वहीं, 52 हफ्ते का लो-लेवल 75.50 रुपये है।

यह भी पढ़ें- 1 शेयर पर 490 रुपये तक का डिविडेंड, कंपनियां बांट रहीं तगड़ा मुनाफा
 

RELATED ARTICLES

Most Popular