रियल एस्टेट कंपनी हाउसिंग डेवलपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (HDIL) के अधिग्रहण पर 9-10 मार्च को मंथन होने वाला है। वित्तीय लेनदार इस संकटग्रस्त रियल्टी फर्म का दिवाला कार्यवाही के माध्यम से अधिग्रहण करने के लिए के विषय पर चर्चा करेंगे।
शेयर बाजारों को दी जानकारी में एचडीआईएल के समाधान पेशेवर अभय एन मानुधने ने कहा, ‘‘लेनदारों की समिति की 23वीं बैठक 9 मार्च 2022 को होगी जो 10 मार्च तक चलेगी।’’ इसमें बैठक के एजेंडा के बारे में जानकारी नहीं दी गई।
पिछले महीने एचडीआईएल ने सूचित किया था कि उसके समाधान पेशेवरों को कंपनी के अधिग्रहण के लिए नौ आवेदकों की ओर से 16 बोलियां मिली हैं।
ये पढ़ें-अडानी बदलेंगे दिवालिया कंपनी की किस्मत, खबर सुन इस शेयर को खरीदने की लगी होड़
अडानी समूह भी रेस में: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गौतम अडानी समूह की कंपनी दिवालिया हो चुकी एचडीआईएल का अधिग्रहण कर सकती है। अडानी समूह के अलावा अन्य आवेदकों में शारदा कंस्ट्रक्शन एंड कॉर्पोरेशन लिमिटेड, बी-राइट रियल एस्टेट लिमिटेड, अर्बन अफोर्डेबल हाउसिंग एलएलपी, टोस्कानो इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड और देव लैंड एंड हाउसिंग लिमिटेड शामिल हैं।