HomeShare Market10 पैसे का था यह शेयर, अब 1 लाख रुपये के बना...

10 पैसे का था यह शेयर, अब 1 लाख रुपये के बना दिए 2 करोड़ रुपये से ज्यादा

सीके बिड़ला ग्रुप की एक कंपनी ने ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों ने मालामाल कर दिया है। यह कंपनी ओरिएंट पेपर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड है। कंपनी के शेयर पिछले कुछ साल में 10 पैसे से बढ़कर 22 रुपये के पार पहुंच गए हैं। ओरिएंट पेपर एंड इंडस्ट्रीज के शेयरों ने इस पीरियड में 20,000 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 19.80 रुपये है। वहीं, ओरिएंट पेपर के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 39.40 रुपये है। 

1 लाख रुपये के बन गए 2.29 करोड़ रुपये
ओरिएंट पेपर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर 19 सितंबर 2003 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 10 पैसे के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 23 जून 2022 को बीएसई में 22.90 रुपये के स्तर पर रहे हैं। कंपनी के शेयरों ने इस पीरियड में निवेशकों को 20,000 पर्सेंट से अधिक का रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 19 सितंबर 2003 को ओरिएंट पेपर के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 2.29 करोड़ रुपये होता। 

यह भी पढ़ें- हड़ताल की वजह से 27 जून को बैंक बंद रहेंगे या नहीं, आ गई ये नई अपडेट

9 साल से कम में 1 लाख के बना दिए 22 लाख से अधिक
ओरिएंट पेपर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर 2 अगस्त 2013 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 1.01 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 23 जून 2022 को बीएसई में 22.90 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों ने पिछले 9 साल से भी कम में 2,000 पर्सेंट से अधिक का रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 2 अगस्त 2013 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 22.67 लाख रुपये होता। कंपनी का मार्केट कैप करीब 486 करोड़ रुपये का है। 

यह भी पढ़ें- अडानी ने 60वें जन्मदिन पर दिए 60,000 करोड़ रुपये दान, सबसे बड़े दानवीर भी गदगद

डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular