HomeShare Market10 दिन पहले IPO ने कराया नुकसान, लिस्टिंग बाद अब RBI ने...

10 दिन पहले IPO ने कराया नुकसान, लिस्टिंग बाद अब RBI ने बैंक को दिया ये झटका

हाल ही में इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिए शेयर बाजार में लिस्टेड होने वाले तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक को आरबीआई से झटका लगा है। दरअसल, आरबीआई ने तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक की बी विजयदुरई को बैंक का अंशकालिक गैर-कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त करने की सिफारिश को खारिज कर दिया है।

एक माह पहले की थी सिफारिश: बैंक ने 20 अगस्त को विजयदुरई को अंशकालिक गैर-कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त करने की सिफारिश केंद्रीय बैंक को भेजी थी। अब इस पर रिजर्व बैंक ने पत्र जारी कर बी विजयदुरई की नियुक्ति की सिफारिश को खारिज कर दिया है। हालांकि, आरबीआई ने इसके लिए कोई वजह नहीं बताई है। इसके साथ ही रिजर्व बैंक ने तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक से अस्थायी अंशकालिक चेयरमैन पद के एक अन्य स्वतंत्र निदेशक का प्रस्ताव नए सिरे से भेजने को कहा है।

हाल ही में आया था आईपीओ: बता दें कि 5 सितंबर को तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक का आईपीओ लॉन्च हुआ था। बैंक के आईपीओ का प्राइस बैंड 500-525 रुपये था। हालांकि, जब शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई तो निवेशकों को झटका लगा। दरअसल, बैंक के शेयर डिस्काउंट पर लिस्ट हुए। इस तरह, लिस्टिंग के दिन मुनाफा कमाने वाले निवेशकों को इंतजार करना पड़ रहा है। 

ये पढ़ें- एक डील का असर, रॉकेट बना Yes बैंक का शेयर, एक्सपर्ट बोले- अभी और बढ़ेगा भाव

निवेशक हैं नुकसान में: अब तक तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक का शेयर भाव अपर प्राइस बैंड यानी 525 रुपये के स्तर को भी नहीं टच कर सका है। कहने का मतलब है कि जिन निवेशकों ने भी आईपीओ पर दांव लगाया था और उन्हें अलॉट हुआ था वो अब भी नुकसान में हैं। इस शेयर का ऑल टाइम हाई लेवल 519 रुपये है, जो लिस्टिंग के दिन था।

RELATED ARTICLES

Most Popular