ऐप पर पढ़ें
मैगी बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestle India) के शेयरों में आज 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों के बंटवारे का आज रिकॉर्ड डेट है। इस दिग्गज कंपनी का शेयर 10 टुकड़ों में बंट गया है। बता दें, बीएसई में नेस्ले इंडिया का आज इंट्रा-डे लो लेवल 2644 रुपये प्रति शेयर है।
9 जनवरी को ओपन होगा आईपीओ, ग्रे मार्केट में कंपनी की धूम
10 टुकड़ों में बंट गया शेयर
कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया था कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा। जिसके लिए तय रिकॉर्ड डेट 5 जनवरी 2024 यानी आज है। इस शेयरों के बंटवारे के बाद कंपनी की फेस वैल्यू घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गई है।
नेस्ले इंडिया ने जब से शेयर बाजारों को बताया था तब से अबतक स्टॉक का भाव 19 प्रतिशत बढ़ चुका है। शेयर बाजार में कंपनी अपने रिकॉर्ड हाई 2770.75 रुपये (स्टॉक स्प्लिट के हिसाब से भाव) के लेवल पर 1 जनवरी 2024 को थी।
कंपनी ने डिविडेंड के लिए तय किया रिकॉर्ड डेट, शेयरों पर टूट पड़े निवेशक
Trendlyne के डाटा के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की शेयर होल्डिंग 60 प्रतिशत से अधिक है। जुलाई और सितंबर तिमाही में म्युचुअल फंड्स की शेयर होल्डिंग में बदलाव नहीं देखा गया है। वहीं, जून और सितंबर के दौरान विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी कम हुई है। कंपनी में आखिरी में ब्लॉक डील 20 अक्टूबर 2023 को हुई थी।
सितंबर क्वार्टर में नेस्ले इंडिया का नेट प्रॉफिट 908.10 करोड़ रुपये का रहा था। वहीं, ईपीएस 94.2 रहा। इस दौरान कंपनी का रेवन्यू 5070.10 करोड़ रुपये का था। जोकि पिछले वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 4621.60 करोड़ रुपये था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)