ऐप पर पढ़ें
Stock Split: स्मॉल कैप कंपनी गोयल एल्युमीनियम लिमिटेड (Goyal Aluminiums Ltd) ने स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। इस ऐलान के बीच कंपनी के शेयर में बंपर उछाल आया और यह 52 हफ्ते के हाई पर पहुंच गया। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 359.80 रुपये है। शेयर ने 4 नवंबर 2022 को ₹126.30 के 52-सप्ताह के निचले स्तर को टच किया था।
10 टुकड़ों में बंटेगा शेयर
गोयल एल्युमीनियम लिमिटेड ने बीएसई को बताया- शेयरों के विभाजन के लिए पात्रता निर्धारित करने को रिकॉर्ड तिथि 25 अप्रैल, 2023 को तय किया गया है। इसके तहत एक शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा जाएगा।
मैगी बनाने वाली कंपनी का ऐलान, हर शेयर पर देगी ₹27 का मुनाफा, रिकॉर्ड डेट फिक्स
मल्टीबैगर रिटर्न देने वाला स्टॉक
शेयर ने पिछले 12 महीनों में 151.49% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। वहीं, 2023 में YTD आधार पर अब तक 87.22% की वृद्धि हुई है। मौजूदा बाजार मूल्य पर शेयर अपने 1 साल के निचले स्तर से 185% चढ़ चुका है। बता दें कि मार्च तिमाही के दौरान कंपनी ने प्रमोटर की हिस्सेदारी 71.03%, FII की हिस्सेदारी 0.01% और सार्वजनिक हिस्सेदारी 28.97% दर्ज की।
यह भी पढ़ें- लोगों ने खूब छलकाए इस ब्रांड के जाम, कंपनी ने दी जानकारी तो रॉकेट बना शेयर, पिछले साल आया था IPO
कंपनी के बारे में
यह कंपनी एल्युमीनियम कॉइल, शीट्स, सेक्शन और अन्य एल्युमीनियम पार्ट्स के प्रमुख उत्पादकों में से एक है। कंपनी की स्थापना 2018 में हुई थी और अब यह अलग-अलग तरह के मेटल उत्पादों की वितरक, निर्माता और ट्रेडर्स है।