HomeShare Market10 टुकड़ों में बंटेगा यह शेयर, रिकॉर्ड डेट का ऐलान, निवेशकों को...

10 टुकड़ों में बंटेगा यह शेयर, रिकॉर्ड डेट का ऐलान, निवेशकों को मिला 530% का रिटर्न

ऐप पर पढ़ें

Stock Split: कैपिटल गुड्स सेक्टर में काम करने वाली स्मॉल कैप कंपनी- अपोलो माइक्रो सिस्टम्स (apollo micro systems) ने स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि निदेशक मंडल ने 4 मई, 2023 को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

10 टुकड़ों में बंटेगा शेयर
अपोलो माइक्रो सिस्टम्स स्प्लिट के तौर पर 1 शेयर को 10 टुकड़ों में बांटेगी। इसके लिए 28 मार्च, 2023 को मंजूरी मिली थी। आपको बता दें कि आमतौर पर कंपनियां स्प्लिट के जरिए निवेशकों को आकर्षित करती हैं। कंपनी इसमें नया शेयर जारी नहीं करती है। मौजूदा शेयरों को ही स्प्लिट कर दिया जाता है।

पैन-आधार लिंकिंग की नई डेडलाइन: इस बार चूके तो देना होगा ₹10000 का जुर्माना, वित्त मंत्री ने भी किया अलर्ट

कैसे थे तिमाही नतीजे
अपोलो माइक्रो सिस्टम्स ने दिसंबर 2022 को समाप्त तिमाही के दौरान ₹82.69 करोड़ की नेट इनकम दर्ज की। एक साल पहले कंपनी की नेट इनकम ₹64.84 करोड़ थी। वहीं, बीते दिसंबर तिमाही में कंपनी का खर्च ₹67.19 करोड़ था। एक साल पहले इसी तिमाही में खर्च ₹55.04 करोड़ था। कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹6.60 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी अवधि में ₹3.38 करोड़ था। 

गजब: ₹2 के शेयर ने एक लाख को बना दिया ₹11 करोड़, एक्सपर्ट बोले- 2985 रुपये पर जाएगा भाव, खरीदो

शेयर का हाल
अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड के शेयर ₹285.65 पर हैं। जो पिछले बंद ₹292.70 से 2.41% कम है। स्टॉक ने पिछले पांच वर्षों के दौरान 11.65% का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले तीन वर्षों में 530.66% का मल्टीबैगर रिटर्न मिला है। स्टॉक ने 23 जनवरी 2023 को ₹379.70 के 52-सप्ताह के उच्च स्तर को टच कर लिया। वहीं,  26 मई 2022 को ₹110.00 के 52-सप्ताह के निचले स्तर को भी छु लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular