HomeShare Market10 टुकड़ों में बंटेगा यह शेयर, कंपनी ने किया रिकॉर्ड डेट का...

10 टुकड़ों में बंटेगा यह शेयर, कंपनी ने किया रिकॉर्ड डेट का ऐलान, 281% बढ़ा है नेट इनकम

ऐप पर पढ़ें

फार्मास्यूटिकल प्रोडक्शन से जुड़ी कंपनी विवांजा बायोसाइंसेज लिमिटेड (Vivanza Biosciences Ltd) अपने निवेशकों को स्टॉक-स्प्लिट का तोहफा देने जा रही है। कंपनी ने 4 मार्च को हुए बोर्ड मीटिंग में रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। अब कंपनी 24 मार्च को योग्य शेयरधारकों के बीच अपने शेयरों का बंटवारा करेगी। बता दें कि कंपनी ₹10 फेस वैल्यू वाले एक इक्विटि शेयर को ₹1 वाले 10 शेयरों में बांटेगी। शुक्रवार को स्मॉल कैप कंपनी के शेयर लगभग 5 पर्सेंट की गिरावट के साथ ₹147.85 पर बंद हुए।

₹195.00 है शेयरों का 52 वीक हाई
पिछले 1 साल में कंपनी का शेयर 5.22 पर्सेंट तक गिर गया है जबकि साल 2023 में ईयर-टू-डेट बेसिस पर अब तक यह 9.74 पर्सेंट गिरा है। कंपनी के शेयरों ने 22 जून 2022 को ₹195.00 के 52 वीक हाई को टच किया था। जबकि 14 दिसंबर 2022 को  ₹115.55 के 52 वीक लो को टच किया था।  वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 47.80 पर्सेंट जबकि सार्वजनिक हिस्सेदारी 52.20 पर्सेंट रही है।

281 पर्सेंट हुआ है नेट प्रॉफिट
वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के दौरान कंसोलिडेटेड बेसिस पर कंपनी को ₹5.87 करोड़ का नेट इनकम हुआ। यह नेट इनकम वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही के दौरान ₹1.54 करोड़ से 281 पर्सेंट ज्यादा है। कंपनी ने दिसंबर 2022 को समाप्त तिमाही के दौरान ₹5.30 करोड़ का शुद्ध व्यय दर्ज किया जो दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में ₹1.49 करोड़ से 255.70 पर्सेंट अधिक था। कंपनी का कुल मार्केट कैप ₹49.14 करोड़ है।

डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular