HomeShare Market10 टुकड़ों में बंटते ही इस शेयर को खरीदने की लूट, कीमत...

10 टुकड़ों में बंटते ही इस शेयर को खरीदने की लूट, कीमत ₹90 से कम, आपका है दांव?

ऐप पर पढ़ें

Stock Split: साल 2023 के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में भले ही मुनाफावसूली हावी रहा हो लेकिन कुछ पेनी स्टॉक्स को खरीदने की होड़ सी मच गई। शेयर बाजार में लिस्टेड कई ऐसे पेनी स्टॉक (Peeny Stock) हैं जिन्होंने साल के आखिरी ट्रेडिंग दिन 10 प्रतिशत या उससे ज्यादा का रिटर्न दिया। ऐसा ही एक स्टॉक HMA एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड है। इस पेनी स्टॉक में शुक्रवार को 10% का अपर सर्किट लग गया।  हालांकि, यह स्टॉक पहले पेनी कैटेगरी में नहीं था।

क्या है शेयर की कीमत
शुक्रवार को इस शेयर की ओपनिंग 76 रुपये पर हुई थी। वहीं, ट्रेडिंग के दौरान शेयर की कीमत 84 रुपये पर पहुंच गई। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई भी है। शेयर के 52 हफ्ते का निचला स्तर 56.48 रुपये है। 13 जुलाई को शेयर ने इस स्तर को टच किया था। 

यह भी पढ़ें- खराब लिस्टिंग के तुरंत बाद शेयर खरीदने टूटे निवेशक, 20% का लगा अपर सर्किट, एक्सपर्ट बोले- अब बेच दो

टुकड़ों में बंटा है शेयर
बता दें कि HMA एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के स्टॉक विभाजन के लिए रिकॉर्ड तिथि 29 दिसंबर (शुक्रवार) तय की गई थी। बीते 8 नवंबर को कंपनी बोर्ड ने 1:10 अनुपात में इक्विटी शेयरों के उप-विभाजन को मंजूरी दी थी। इसके जरिए 1 शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा गया है। शेयरों के टुकड़ों में बंटने की वजह से इसकी कीमत 100 रुपये से भी कम हो गई है। 

जून में आया था आईपीओ
बता दें कि HMA एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड का आईपीओ जून 2023 में आया था। इस आईपीओ का कुल साइज 480 करोड़ रुपये का था। कंपनी ने आईपीओ के लिए 555-585 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था। इस आईपीओ में 150 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 330 करोड़ रुपये के शेयर्स ऑफर फॉर सेल थे। वहीं, लिस्टिंग 600 रुपये के पार हुई थी।

यह भी पढ़ें – सुकन्या समेत इस स्कीम की बढ़ गई ब्याज दर, सरकार क ऐलान, नए साल पर बड़ा तोहफा

कंपनी के बारे में
HMA एग्रो इंडस्ट्रीज चर्चित बीफ एक्सपोर्टर कंपनी है। भारत के कुल बीफ एक्सपोर्ट का 10% से अधिक हिस्सा HMA एग्रो इंडस्ट्रीज के पास है। यह कंपनी ‘ब्लैक गोल्ड’, ‘कामिल’ और ‘एचएमए’ ब्रांड नामों के तहत बीफ पैक कर 40 से अधिक देशों में निर्यात करती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular