ऐप पर पढ़ें
अमेरिका में बैंकों के डूबने की वजह से सोने के भाव आसमान छू रहे हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोना आज एक और नया इतिहास रच रहा है। शुक्रवार के अपने 59,461 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए ऑल टाइम हाई को आज तोड़कर गोल्ड (10:48 बजे तक) 59494 रुपये पर पहुंच गया।
बता दें शुक्रवार को यह 59,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। जबकि, सर्राफा बाजारों में इस दिन सोना 58220 रुपये प्रति 10 ग्राम के औसत रेट पर बंद हुआ था। यह अपने ऑल टाइम हाई 58882 रुपये से अभी नीचे है, जो 2 फरवरी 2023 को बना था। यानी शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोने की तेजी का असर आज सर्राफा बाजार में सुबह के सत्र में देखने को मिल सकता है।
आज सोना बना सकता है नया रिकॉर्ड, एमसीएक्स के बाद अब सर्राफा बाजार की बारी
13 मार्च को एमसीएक्स पर गोल्ड 57642 रुपये पर बंद हुआ थाी। जबकि, सर्राफा बाजारों में इसी दिन सोना 56968 रुपये पर बंद हुआ। एक हफ्ते में एमसीएक्स पर जहां सोने के भाव में 1892 रुपये का उछाल आया है तो सर्राफा बाजार में 1252 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से सोना महंगा हुआ है। एमसीएक्स पर सोने के रेट में दो दिन में 1600 रुपये से अधिक की उछाल दर्ज की गई है।