ऐप पर पढ़ें
किसी सस्ते स्टॉक की तलाश कर रहे निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। शेयर बाजार में पिछले कई दिनों से जीआई इंजीनियरिंग सॉल्यूशन लिमिटेड (GI Engineering Solutions Ltd) के शेयरों में अपर सर्किट लग रहा है। ताबड़तोड़ रिटर्न देने वाले इस स्टॉक को लेकर एक और अच्छी खबर आई है। कंपनी के बोर्ड ने राइट्स इश्यू की मंजूरी दे दी है। इस राइट्स इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।
झुनझुनवाला ने इस टाटा ग्रुप के स्टॉक पर फिर जताया भरोसा, खरीदें लाखों शेयर
जीआई इंजीनियरिंग राइट्स इश्यू डीटेल्स – (GI Engineering Solutions Ltd)
1- कब से कब तक रहेगा ओपन – 27 अप्रैल 2023
2- कब होगा बंद – 9 मई 2023
3- रिकॉर्ड डेट – 18 अप्रैल 2023, दिन
4- इश्यू प्राइस – 10 रुपये
5- राइट्स इश्यू रेशियो – 11:8
67वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते
निवेशकों को कंपनी ने दिया ताबड़तोड़ रिटर्न
बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 81 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है। वहीं, 6 महीने पहले दांव लगाने वाले निवेशकों को 117 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न मिला है। बता दें, गुरुवार को कंपनी के शेयरों में एक बार फिर अपर सर्किट लगा था। जिसके बाद कंपनी के शेयर का भाव 11 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। कंपनी का 52 वीक हाई 11 रुपये प्रति शेयर है। वहीं, 5 वीक लो 3.90 रुपये प्रति शेयर है।