तमिलनाडु स्थित करुड़ वैश्य बैंक (केवीबी) का 31 मार्च, 2022 तक कुल कारोबार 1.25 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। बैंक ने शेयर बाजार को ये जानकारी दी है। इसके बाद अचानक करुड़ वैश्य बैंक का शेयर रॉकेट की तरह भागने लगा।
क्या कहा बैंक ने: बैंक ने बयान में कहा कि इस दौरान उसकी कुल जमा 68,676 करोड़ रुपये है, जबकि अग्रिम या लोन 58,086 करोड़ रुपये है। इस तरह बैंक का कुल मिलाकर 1,26,762 करोड़ रुपये बैठता है। बता दें कि करुड़ वैश्य बैंक के पास 789 शाखाओं और 1,639 एटीएम का नेटवर्क है।
LIC IPO की लॉन्चिंग डेट पर नई अपडेट, सरकार जुटाएगी 50 हजार करोड़ रुपए!
संबंधित खबरें
शेयर का भाव: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को बीएसई इंडेक्स पर करुड़ वैश्य बैंक का शेयर भाव 50.20 रुपए के स्तर पर था। एक दिन पहले के मुकाबले 3.40 फीसदी की बढ़ोतरी है। बैंक के मार्केट कैपिटल की बात करें तो 4,015 करोड़ रुपए है। शेयर का 52 वीक हाई 60.90 रुपए है, जो 24 मई के दिन गया था।