HomeShare Market1 साल में 70% का रिटर्न, एक्सपर्ट ने कहा खरीदो लो इस...

1 साल में 70% का रिटर्न, एक्सपर्ट ने कहा खरीदो लो इस सरकारी कंपनी का शेयर

ऐप पर पढ़ें

PSU Stocks: जिन सरकारी कंपनियों ने पिछले साल शानदार प्रदर्शन किया है उसमें कोल इंडिया (Coal India) एक है। डिविडेंड (Dividend stock) देने वाले इस स्टॉक की कीमतों में आज फिर 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर सोमवार को 52 वीक हाई पर थे। इस स्टॉक पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स के अनुसार इस स्टॉक के लिए 2024 का साल शानदार रहेगा। 

2 दिन में 37 प्रतिशत चढ़ा शेयर, 6 महीने में पैसा डबल, कीमत 20 रुपये से कम 

2023 में 70 प्रतिशत का रिटर्न 

1 जनवरी यानी कोल इंडिया के शेयर बीएसई में 386.75 रुपये के लेवल पर पहुंच गए थे। यह सेंसेक्स में कंपनी का 52 वीक हाई भी है। बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि कंपनी के शेयरों का भाव 440 रुपये के लेवल तक जा सकता है। ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक को ‘बाय’ टैग दिया है। बता दें, 2023 में कोल इंडिया के शेयरों की कीमतों में 70 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली थी। 

1 जनवरी को बुलटे ट्रेन की तरह भागने लगा रेलवे का यह शेयर, आज 9 प्रतिशत चढ़ा भाव 

किस वजह से आ सकती है तेजी? 

रूस और यूक्रेन युद्ध की वजह से कोयले की मांग 2023 में अपने उच्चतम स्तर पर थीं। यूरोप से सबसे अधिक बढ़ोतरी देखने को मिली है। 2024 में जिस खबर की वजह से यह स्टॉक आकर्षक नजर आता है वह है कोल इंडिया के द्वारा खाद्यानों का बिक्री। कंपनी वित्त वर्ष 2026 तक अपने क्षमता का 10 प्रतिशत हिस्सा बेच सकती है। 

पिछले 3 महीने के दौरान कोल इंडिया के शेयरों की कीमतों में 29.6 प्रतिशत तक की तेजी आई है। बीते एक महीने में इस सरकारी कंपनी के शेयरों का भाव 12 प्रतिशत तक बढ़ा है। बता दें, कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी 63.1 प्रतिशत की है। 

कोल इंडिया की तरफ से नियमित अंतराल पर डिविडेंड निवेशकों को दिया जाता है। नवंबर के महीने में कंपनी शेयर बाजार में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 15.25 रुपये का डिविडेंड मिला था। 

(नोटः यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

RELATED ARTICLES

Most Popular