ऐप पर पढ़ें
Bonus Stocks: शेयर बाजार में बोनस शेयर पर दांंव लगाने वाले निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। 1 साल में निवेशकों का पैसा डबल करने वाली कंपनी श्री राम पिस्टन एंड रिंग्स लिमिटेड (Shriram Pistons & Rings Ltd) ने बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी अपने योग्य निवेशकों को हर एक शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर देने जा रही है। आइए स्टॉक परफॉर्मेंस से लेकर बोनस इश्यू तक हर एक डीटेल्स जान लेते हैं –
कोविड के बाद 2300 प्रतिशत का रिटर्न, अब कंपनी करेगी बोनस शेयर का ऐलान
1 शेयर पर 1 बोनस शेयर देने की तैयारी
13 जून को बोर्ड मीटिंग के बाद कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया था कि बोर्ड के सदस्यों ने 1 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। कंपनी ने इस बोनस शेयर के लिए अभी रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है। बता दें, पिछले महीने ही श्री राम पिस्टन एंड रिंग्स लिमिटेड (Shriram Pistons & Rings Ltd) शेयर बाजार में एक्स-डिविडेंड स्टॉक के तौर पर ट्रेड कर चुकी है।
3 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते
1 साल में 179 प्रतिशत का रिटर्न
शुक्रवार को 5 प्रतिशत की गिरावट के बाद कंपनी के एक शेयर का भाव लुढ़ककर 1890.25 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। कंपनी के शेयरों की कीमतों में पिछले एक महीने के दौरान 27 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई है। वहीं, इस साल के शुरुआत में श्री राम पिस्टन एंड रिंग्स लिमिटेड (Shriram Pistons & Rings Ltd) का शेयर खरीद कर होल्ड करने वाले निवेशकों को 56 प्रतिशत से अधिक का लाभ हो चुका है। बता दें, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 179 प्रतिशत चढ़ गया है।