HomeShare Market1 साल के हाई से 24% सस्ता हुआ स्मॉल कैप कंपनी का...

1 साल के हाई से 24% सस्ता हुआ स्मॉल कैप कंपनी का शेयर, बोर्ड ने राइट्स इश्यू की दी मंजूरी 

स्टॉक मार्केट (Stock Market) संभावनाओं से भरा बाजार है। यहां कभी भी कुछ भी संभव है। नुकसान के बाद भी कई कंपनियां जहां निवेशकों को डिविडेंड (Dividend) दे देती हैं। तो वहीं, कई बार मुनाफा कमाने वाली कंपनियों के इंवेस्टर्स का हाथ खाली ही रह जाता है। स्मॉल कैप कंपनी Ajit Pulp And Paper लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में इस साल गिरावट देखने को मिली है। लेकिन अब कंपनी के बोर्ड ने राइट्स इश्यू की मंजूरी दे दी है। 

क्या कहा है बोर्ड ने? 

28 अक्टूबर 2022 को Ajit Pulp And Paper लिमिटेड के बोर्ड सदस्यों की मीटिंग हुई थी। जिसमें राइट्स इश्यू जारी करने पर आम सहमति बनी। सदस्यों ने जिसके बाद इस राइट्स इश्यू की मंजूरी भी दे दी। बोर्ड ने 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर के लिए 20 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू का अप्रवूल दिया है। हालाकिं कंपनी किस रेशियों में राइट्स इश्यू का मौका देगी इसको लेकर संस्पेंस बरकरार है। कंपनी की तरफ से अभी रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान किया जाना बाकि है। 

निवेशक रहें तैयार! इस सप्ताह 4 कंपनियों के IPO पर दांव लगाने का मौका, जानें प्राइस बैंड सहित सभी छोटी-बड़ी बातें

बीएसई में शुक्रवार को कंपनी के शेयर का भाव 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 311 रुपये के लेवल पर क्लोज हुआ था। बीते एक साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों की कीमतों में 4.44 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, इस साल कंपनी के शेयर का भाव 5,17 प्रतिशत तक नीचे लुढ़क गया है। 52 वीक हाई की तुलना में कंपनी के शेयर 24.87 प्रतिशत नीचे आकर ट्रेड कर रहे हैं। बता दें, 166.59 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी के प्रमोटर्स के पास 55.60 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं, पब्लिक के पास 44.41 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 

क्या होता राइट्स इश्यू है? 

दरअसल, कंपनियां पूंजी जुटाने को राइट्स इश्यू लेकर आती हैं। इसके तहत नए शेयर जारी किए जाते हैं और इसे खरीदने का पहला मौका मौजूदा शेयरधारकों को दिया जाता है। यानी अगर आपके पास Ajit Pulp And Paper Ltd के शेयर पहले से हैं तभी आप निश्चित समय-सीमा इस कंपनी के शेयर खरीद पाएंगे। कई बार देखा जाता है कि कंपनी राइट्स इश्यू के दौरान मौजूदा शेयरधारकों को सस्ता स्टॉक खरीदने का मौका देती है। 

तिमाही नतीजों ने किया कंपनी को गदगद, डिविडेंड का हुआ ऐलान; रिकॉर्ड डेट घोषित

डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular