ऐप पर पढ़ें
Bonus Share: शेयर बाजार में स्मॉलकैप कंपनी अनमोल इंडिया लिमिटेड (Anmol India LTD) ने पोजीशनल निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। अब कंपनी ने 4 बोनस शेयर देने का फैसला किया है। हालांकि, इस बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया जाना बाकि है। आइए डीटेल्स में जानते हैं बोनस बांटने की तैयारियों में जुटी कंपनी अनमोल इंडिया लिमिटेड के विषय में –
धमाकेदार लिस्टिंग के बाद इस आईपीओ का बुरा हाल, नहीं मिल रहे हैं खरीदार
1 शेयर पर 4 बोनस शेयर दे रही है कंपनी (Anmol India LTD Bonus)
शेयर बाजारों को दी जानकारी में अनमोल इंडिया लिमिटेड (Anmol India) ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 4 शेयर बोनस के तौर पर जारी किए जाएंगे।” कंपनी इसके लिए आने वाले समय में रिकॉर्ड डेट का ऐलान करेगी। जिस किसी निवेशक का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रिकॉर्ड डेट को रहेगा उन्हें ही बोनस शेयर दिया जाएगा।
हर एक ट्रेन में लगेगा कवच सिस्टम! खबर आते ही इन शेयरों की मची लूट, अपर सर्किट पर शेयर
अनमोल इंडिया शेयर प्राइस
बीएसई में कंपनी के शेयर की कीमत 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ मंगलवार दोपहर 3 बजे के करीब 244.55 रुपये था। पिछले एक महीने के दौरान अनमोल इंडिया के शेयरों की कीमतों में 7 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली है। 6 महीने पहले कंपनी के शेयरों पर दांव लगाकर होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अभी तक 57 प्रतिशत तक का फायदा हो गया है। बता दें, बीएसई में कंपनी का 52 वीक हाई 258.75 रुपये और 52 वीक लो 121.15 रुपये प्रति शेयर