ऐप पर पढ़ें
शेयर बाजार में आज यानी मगंलवार को शैफलर इंडिया लिमिटेड (Schaeffler India Ltd) एक्स-डिविडेंड के तौर पर ट्रेड करेगा। कंपनी अपने योग्य निवेशकों को 1200 प्रतिशत का डिविडेंड देने का फैसला किया है। जिस किसी निवेशक का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में आज रहेगा उसे ही डिविडेंड का लाभ मिलेगा। आइए शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन कैसा रहा है।
खुलते ही इस आईपीओ पर टूट पड़े निवेशक, निवेशकों के लिए कल बड़ा दिन
स्टॉक मार्केट को कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी में कहा गया था कि शैफलर इंडिया लिमिटेड योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 24 रुपये का डिविडेंड देगा। यानी 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर इन्वेस्टर्स को 1200 प्रतिशत का फायदा होगा। कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए 11 अप्रैल 2023 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया था। जोकि आज है।
कोका-कोला और पेप्सिको को टक्कर देने वाली कंपनी से हाथ मिलाएंगे मुकेश अंबानी
सोमवार को शैफलर इंडिया के एक शेयर का भाव 3,098 रुपये है। बीते एक महीने में इस डिविडेंड स्टॉक की कीमतों में 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। जबकि पिछले एक साल के दौरान शैफलर इंडिया के शेयर का भाव 51 प्रतिशत से अधिक चढ़ गया है। बता दें, शेयर बाजार में कंपनी का 52 वीक हाई 3969.85 रुपये प्रति शेयर और 52 वीक लो 1931.10 रुपये प्रति शेयर है।