ऐप पर पढ़ें
Bonus Share: शेयर बाजार में दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए अच्छी खबर आई है। जेट इंफ्रावेंचर्स (Jet lnfraventure) ने अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने का फैसला किया है। शेयर बाजार को कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि 1 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए जेट इंफ्रोवेंचर्स की तरफ से रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।
टाटा का यह स्टॉक करेगा कमाल, एक्सपर्ट बोले 3600 के पार जाएगा भाव
कब है रिकॉर्ड डेट (Jet lnfraventure Bonus Issue Record Date)
स्टॉक मार्केट को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर योग्य निवेशकों को दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 21 अप्रैल 2023 की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। जिस किसी निवेशक का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में 21 अप्रैल को रहेगा उसे ही बोनस शेयर का फायदा होगा।
2 पर 1 बोनस शेयर देगी कंपनी, रिकॉर्ड डेट नजदीक
शेयर खरीदने की मची होड़ (Jet lnfraventure Upper Circuit)
जेट इंफ्रावेंचर्स के शेयरों गुरुवार को अपर सर्किट लग गया था। जिसके बाद कंपनी के एक शेयर का भाव 33.18 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। कंपनी के शेयरों में पिछले हफ्ते लगातार तीनों कारोबारी दिन के दौरान अपर सर्किट लगा था। जेट इंफ्रोवेंचर्स के शेयरों में आई इस तेजी की बड़ी वजह बोनस इश्यू को माना जा रहा है।
6 कंपनियां बाटेंगी मुनाफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते
पिछले एक साल में इस स्टॉक की कीमतों में 46.48 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। इस शेयर के पोजीशल निवेशकों के लिए भी यह साल अभी तक बहुत अच्छा नहीं रहा है। इस दौरान यह स्टॉक 61 प्रतिशत तक टूट गया है। कंपनी का 5 वीक हाई 90 रुपये और 52 वीक लो 22.21 रुपये प्रति शेयर है।