HomeShare Market1 शेयर पर 1 बोनस शेयर देगी यह कंपनी, रिकॉर्ड डेट कल,...

1 शेयर पर 1 बोनस शेयर देगी यह कंपनी, रिकॉर्ड डेट कल, 2 साल पहले आया था IPO

ऐप पर पढ़ें

Bonus Share: अगर आप भी उन निवेशकों में से एक हैं जो किसी बोनस देने वाली कंपनी के शेयरों पर दांव लगाना पसंद करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। स्टॉक मार्केट में कल यानी मंगलवार को Party Cruisers Ltd एक्स बोनस के तौर पर ट्रेड करेगा। कंपनी अपने निवेशकों को एक बोनस शेयर पर एक बोनस शेयर जारी करेगी। बता दें, कंपनी का आईपीओ दो साल पहले आया था। 

यह भी पढ़ेंः रेखा झुनझुनवाला ने इस स्टॉक पर जताया भरोसा, पहली बार खेला दांव 

शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया था कि योग्य निवेशकों को एक शेयर पर एक बोनस शेयर देने पर बोर्ड ने सहमति जताई है। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 18 अप्रैल की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिस किसी निवेशक का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में कल रहेगा उन्हें ही इसका फयदा मिलेगा। 

शेयर बाजार में क्या है स्थिति? 

गुरुवार को Party Cruisers Ltd के शेयरों में लोअर सर्किट लग गया था। जिसके बाद कंपनी के शेयर 5 प्रतिशत लुढ़ककर 101.65 रुपये के लेवल पर आ गया था। हालांकि, इसके बावजूद इस आईपीओ को सब्सक्राइब करने वाले निवेशकों को अबतक होल्ड करने पर 100 प्रतिशत से अधिका का रिटर्न मिल चुका है। 

ये 7 कंपनियां देंगी डिविडेंड का तोहफा, रिकॉर्ड इसी हफ्ते 

Party Cruisers Ltd का आईपीओ पिछले साल 22 फरवरी 2023 को ओपन हुआ था। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 51 रुपये था। Party Cruisers Ltd ने 5 मार्च 2021 को डेब्यू किया था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular