HomeShare Market1 शेयर पर ढाई रुपये डिविडेंड दे रही सरकारी स्टील कंपनी, 98...

1 शेयर पर ढाई रुपये डिविडेंड दे रही सरकारी स्टील कंपनी, 98 रुपये का है शेयर

सरकारी कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) ने चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए हर शेयर पर 2.5 रुपये के अंतरिम डिविडेंड देने की मंजूरी दी है। यह बात एक्सचेंज फाइलिंग में कही गई है। सेल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 16 मार्च 2022 को हुई बोर्ड मीटिंग में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए प्रति इक्विटी शेयर पर 2.5 रुपये के अंतरिम डिविडेंड के पेमेंट को मंजूरी दी है। यह वित्त वर्ष 2021-22 के लिए दूसरा अंतरिम डिविडेंड है। 

29 मार्च है डिविडेंड पेमेंट के लिए रिकॉर्ड डेट 
कंपनी ने सेकेंड अंतरिम डिविडेंड के पेमेंट के लिए 29 मार्च 2022 रिकॉर्ड डेट फिक्स की है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 17 मार्च 2022 को 0.93 फीसदी की तेजी के साथ 98.10 रुपये पर बंद हुए हैं। सेल के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 151.10 रुपये है। वहीं, 52 हफ्ते का लो-लेवल 67.30 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 40,516 करोड़ रुपये के करीब है।  

यह भी पढ़ें- 300 रुपये तक जा सकता है यह मल्टीबैगर स्टॉक, 2-3 महीने में मिल सकता है तगड़ा रिटर्न

2 साल में ही 4 गुना हो गया सेल में लगाया पैसा
सरकारी कंपनी सेल के स्टॉक में इस साल अब तक करीब 12 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 34 फीसदी की तेजी आई है। सेल, सरकार के मालिकाना हक वाली स्टील प्रॉड्यूसर कंपनी है। सेल के शेयर 27 मार्च 2020 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 21.15 रुपये के स्तर पर थे। सेल के शेयर 17 मार्च 2022 को बीएसई में 98.10 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 27 मार्च 2020 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो मौजूदा समय में यह पैसा 4.63 लाख रुपये के करीब होता।  

यह भी पढ़ें- 400 रुपए के पार जाएगा अडानी की कंपनी का शेयर, अभी खरीदा तो इतना फायदा

31 दिसंबर 2021 को खत्म तिमाही में सेल का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 12 फीसदी बढ़कर 1,443 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, ऑपरेशंस से मिलने वाला रेवेन्यू 27 फीसदी बढ़कर 25,246 करोड़ रुपये रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular