ऐप पर पढ़ें
स्मॉलकैप कंपनी वारी टेक्नोलॉजीज के शेयरों ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। कंपनी के शेयर पिछले सवा तीन साल में 13 रुपये से बढ़कर 870 रुपये के पार पहुंच गए हैं। वारी टेक्नोलॉजीज (Waaree Technologies) के शेयरों ने इस अवधि में निवेशकों को एक बार बोनस शेयर भी दिए हैं। बोनस शेयर के दम पर वारी टेक्नोलॉजीज के शेयरों ने 1 लाख रुपये के निवेश को बढ़ाकर अब 89 लाख रुपये कर दिया है। कंपनी के शेयरों में पिछले सवा 3 साल में 6200 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है।
1 लाख रुपये के ऐसे बन गए 89 लाख से ज्यादा
वारी टेक्नोलॉजीज (Waaree Technologies) के शेयर 3 सितंबर 2020 को 13.71 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 4 जनवरी 2024 को 874.15 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों ने पिछले सवा तीन साल में निवेशकों को 6275 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों ने नवंबर 2020 में निवेशकों को 2:5 के रेशियो में बोनस शेयर भी दिए। यानी, कंपनी ने हर 5 शेयर पर 2 बोनस शेयर दिए। अगर किसी निवेशक ने सितंबर 2020 को वारी टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसे 7293 शेयर मिलते, बोनस शेयर जुड़ने के बाद इन शेयरों की कुल बढ़कर 10210 हो जाती। इन 10210 शेयरों की मौजूदा वैल्यू 89.25 लाख रुपये होती।
यह भी पढ़ें- कंगाली की कगार पर थी कंपनी, चमकी किस्मत, 9 महीने में 1700% चढ़े शेयर
एक साल में कंपनी के शेयरों में 455% का उछाल
वारी टेक्नोलॉजीज के शेयरों में पिछले एक साल में 455 पर्सेंट का उछाल आया है। कंपनी के शेयर 5 जनवरी 2023 को 157.55 रुपये पर थे। वारी टेक्नोलॉजीज के शेयर 4 जनवरी 2024 को 874.15 रुपये पर पहुंच गए हैं। वहीं, पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 96 पर्सेंट की तेजी आई है। इस अवधि में कंपनी के शेयर 446 रुपये से बढ़कर 874.15 रुपये पर जा पहुंचे हैं। वहीं, पिछले एक महीने से कंपनी के शेयर रॉकेट बने हुए हैं। वारी टेक्नोलॉजीज के शेयर पिछले एक महीने में 89 पर्सेंट चढ़ गए हैं।
यह भी पढ़ें- नया इतिहास बनाएगा टाटा का यह शेयर! ₹900 पार जाएगा भाव, एक्सपर्ट बुलिश