ऐप पर पढ़ें
एक कंपनी के आईपीओ ने एक महीने में ही लोगों को मालामाल कर दिया है। यह कंपनी वासा डेंटिसिटी है। वासा डेंटिसिटी (Vasa Denticity) के शेयर करीब 1 महीने पहले एक्सचेंज में लिस्ट हुए हैं और इन्होंने इनवेस्टर्स के पैसे को 3 गुना कर दिया है। अब दिग्गज इनवेस्टर आशीष कचौलिया ने कंपनी पर बड़ा दांव लगाया है। कचौलिया ने वासा डेंटिसिटी के करीब 4.39 लाख शेयर खरीदे हैं।
128 रुपये से 386 रुपये पर पहुंच गए कंपनी के शेयर
वासा डेंटिसिटी (Vasa Denticity) का आईपीओ 121-128 रुपये के प्राइस बैंड पर आया था। कंपनी के शेयर आईपीओ में 128 रुपये पर अलॉट हुए। वासा डेंटिसिटी के शेयर 2 जून को एनएसई के SME एक्सचेंज पर लिस्ट हुए। कंपनी के शेयर 65 पर्सेंट के प्रीमियम के साथ 211 रुपये पर लिस्ट हुए थे। वासा डेंटिसिटी के शेयर 5 जुलाई 2023 को 386.80 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 422 रुपये है।
यह भी पढ़ें- 6 जुलाई से खुल रहा एक और IPO, प्राइस बैंड ₹90, चेक करें 12 जरूरी डिटेल
73 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था IPO
वासा डेंटिसिटी (Vasa Denticity) का आईपीओ टोटल 73.14 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ का रिटेल कोटा 58.07 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 156.09 गुना सब्सक्राइब हुआ। जबकि क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 37.26 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के पहले कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 95 पर्सेंट थी, जो कि अब घटकर 69.62 पर्सेंट ही रह गई है।
यह भी पढ़ें- ₹8 के इस एनर्जी शेयर ने सिर्फ 3 साल में 1 लाख को बना दिया ₹1.38 करोड़
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।