पिछले साल मार्केट में लिस्ट हुई एक स्मॉल-कैप कंपनी अपने निवेशकों को बंपर बोनस देने जा रही है। यह कंपनी ग्रेटेक्स कॉरपोरेट सर्विसेज (Gretex Corporate Services) है। कंपनी अपने इनवेस्टर्स को 8:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने जा रही है। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर लोगों को 8 बोनस शेयर देगी। ग्रेटेक्स कॉरपोरेट सर्विसेज, फाइनेंशियल सेक्टर में काम करती है। ग्रेटेक्स कॉरपोरेट सर्विसेज का आईपीओ पिछले साल जुलाई में आया था। कंपनी 9 अगस्त 2021 को BSE SME पर लिस्ट हुई थी।
अभी बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट नहीं की है अनाउंस
ग्रेटेक्स कॉरपोरेट सर्विसेज 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 90,98,760 इक्विटी शेयर इश्यू करेगी, जिनकी वैल्यू 9,09,87,600 रुपये होगी। कंपनी ने अभी बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट अनाउंस नहीं की है। कंपनी, बोर्ड अप्रूवल की तारीख के 60 दिन भीतर बोनस शेयर क्रेडिट करेगी। ग्रेटेक्स कॉरपोरेट सर्विसेज के शेयर 2 सितंबर 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 4.96 पर्सेंट के उछाल के साथ 274.30 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 275 रुपये है।
यह भी पढ़ें- 10 सितंबर से पहले ये 3 केमिकल स्टॉक हो जाएंगे Ex-Dividend, क्या आपके पास हैं ये शेयर?
5 महीने में शेयरों ने दिया 50% से ज्यादा रिटर्न
ग्रेटेक्स कॉरपोरेट सर्विसेज के शेयरों ने पिछले 5 महीने में निवेशकों को 50 पर्सेंट से अधिक रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 8 अप्रैल 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 177.50 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 2 सितंबर 2022 को बीएसई में 274.30 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों ने करीब 26 पर्सेंट रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले एक साल में ग्रेटेक्स कॉरपोरेट सर्विसेज के शेयरों ने 48 पर्सेंट के करीब रिटर्न लोगों को दिया है।
यह भी पढ़ें- लखटकिया Nano, डोकोमो.. वो मुद्दे जिस पर सायरस मिस्त्री-टाटा में थे मतभेद
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।