HomeShare Market1 पर 1 बोनस शेयर देगी यह कंपनी, ऐलान के बाद लगा...

1 पर 1 बोनस शेयर देगी यह कंपनी, ऐलान के बाद लगा अपर सर्किट, अक्षय तृतीया के बाद रिकॉर्ड डेट  

ऐप पर पढ़ें

Bonus Share: स्माल कैप कंपनी नेटलिंक्स लिमिटेड (Nettlinx Ltd) अपने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा देने जा रही है। कंपनी ने 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। यानी इलिजिबल शेयरहोल्डर्स को हर एक शेयर पर कंपनी के एक और शेयर दिए जाएंगे। इसके लिए रिकॉर्ड डेट तय कर लिया गया है। कंपनी के शेयर आज बुधवार को 5% की तेजी के साथ 192.90 रुपये पर बंद हुए हैं। 

कंपनी ने क्या कहा
स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में नेटलिंक्स के बोर्ड ने कहा, “आपको यह सूचित किया जाता है कि सेबी (सूचीकरण दायित्वों और प्रकटीकरण आवश्यकताओं) विनियम, 2015 के विनियम 42 के अनुसार, कंपनी ने शेयरधारकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिया जाएगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट सोमवार 24 अप्रैल 2023 को तय किया गया है।”

10 टुकड़ों में बंटेगा यह  शेयर, कंपनी का ऐलान, 52 हफ्ते के हाई पर भाव

कंपनी के बारे में
Nettlinx Group का एक इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर वेंचर Nettlinx है। 93+ प्रत्यक्ष स्थानों के साथ Nettlinx तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में व्यवसायों के लिए पूरी तरह से एकीकृत नेटवर्क प्लेटफॉर्म की पेशकश करने के लिए प्रमुख इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISP), ITSPs और कॉल सेंटर सेवा प्रदाताओं में से एक है। कंपनी का मार्केट कैप ₹226.91 करोड़ का है। 

₹348 से टूटकर ₹8 पर आया यह एनर्जी शेयर, अब कंपनी को मिला एक जबरदस्त से ठेका

निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न
Nettlinx Ltd के शेयर आज बीएसई पर ₹192.90 के 4.98% अपर सर्किट पर बंद हुए। स्टॉक ने पिछले पांच सालों में 174.79% का मल्टीबैगर रिटर्न और पिछले वर्ष के दौरान 141.13% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। YTD के आधार पर, स्टॉक ने 2023 में अब तक 80.11% की बढ़त हासिल की है और पिछले 6 महीनों के दौरान इसने 122.24% का मल्टीबैगर रिटर्न जेनरेट किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular