HomeShare Market1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA Hike पर...

1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA Hike पर आज होगा फैसला, इतनी बढ़ेगी सैलरी

ऐप पर पढ़ें

7th pay commission: करीबन 63 लाख पेंशनर्स 48 लाख से ज्यादा कर्मचारियों के लिए आज बुधवार का दिन बेहद खास रहने वाला है। खबर  है कि खबर है कि मोदी  सरकार केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (DA) में बढ़ोतरी का फैसला आ ले सकती है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आज की कैबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारियों के लिए DA बढ़ोतरी की घोषणा की जा सकती है। 

4% बढ़ सकता है डीए
आपको बता दें कि न्यूज एजेंसी  PTI ने इस साल फरवरी में बताया कि केंद्र सरकार अपने एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए को मौजूदा 38% से चार प्रतिशत बढ़ाकर 42% कर सकती है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी होगी। बता दें कि वर्तमान में एक करोड़ से अधिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 38% डीए मिल रहा है। डीए बढ़ोतरी पर पिछला संशोधन 28 सितंबर 2022 को किया गया था और 1 जुलाई 2022 से प्रभावी था। 

₹13 के शेयर में 11% की तेजी, मुकेश अंबानी ने खरीदी है कंपनी, अब बढ़ रहा दबदबा 

फरवरी में महंगाई दर में मामूली गिरावट
बता दें कि कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए डीए हर महीने श्रम मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-आईडब्ल्यू) के आधार पर काम करता है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में खुदरा मुद्रास्फीति मामूली रूप से घटकर 6.44% हो गई।  फरवरी में खाने-पीने के सामान और फ्यूल रिलेटेड आइटम्स की कीमतों में मामूली कमी के कारण महंगाई दर लगातार दूसरे महीने आरबीआई के 6% के टारगेट  के अपर बैंड से ज्यादा रही। 


 

RELATED ARTICLES

Most Popular