ऐप पर पढ़ें
Multibagger stock: स्मॉल-कैप स्टॉक आइरिस क्लोदिंग (Iris Clothings shares) ने अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न (Multibagger Stock) दिया है। यह मल्टीबैगर स्टॉक आज बढ़त के साथ खुला और एनएसई पर ₹448 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो अब एनएसई पर इसका नया लाइफ-टाइम हाई है। हालांकि, जल्द ही मुनाफावसूली शुरू हो गई। आइरिस क्लोथिंग के शेयर खबर लिखते समय लगभग ₹441 प्रति शेयर के स्तर पर कारोबार कर रहे थे।
Iris Clothings शेयर प्राइस हिस्ट्री
एनएसई पर लिस्ट होने के बाद से आइरिस क्लॉथिंग्स ने अपने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न स्टॉक दिया है। स्मॉल-कैप कंपनी ने अक्टूबर 2018 में ₹90 प्रति शेयर की निश्चित कीमत पर अपना आईपीओ लॉन्च किया था और स्मॉल-कैप स्टॉक ₹92 पर लिस्ट हुआ था। स्मॉल-कैप स्टॉक 2021 तक धीमी गति से आगे बढ़ा। हालांकि, बाद में इसने मजबूत उछाल देना शुरू कर दिया। पिछले दो सालों में यह स्मॉल-कैप स्टॉक लगभग ₹125 प्रति शेयर से बढ़कर ₹441 प्रति शेयर हो गया है। यानी दो साल में 250 प्रतिशत से अधिक रिटर्न मिला है। पिछले एक साल में इस मल्टीबैगर स्टॉक ने अपने पोजिशनल निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है, क्योंकि स्टॉक लगभग ₹200 से बढ़कर ₹441 के स्तर पर पहुंच गया है, जिससे इसके पोजिशनल निवेशकों को 120 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। आईपीओ प्राइस से यह शेयर लगभग 390% चढ़ गया है।
डिविडेंड देने की खबर से इस स्टॉक को खरीदने की होड़, अरबतपि ने गिरवी रखे हैं कंपनी के शेयर
कंपनी के बारे में
कंपनी बच्चों के पहनने के लिए कपड़ों की डिजाइनिंग, निर्माण, ब्रांडिंग और बिक्री करती है। ये परिधान कंपनी के अपने ब्रांड DOREME के तहत प्रीमियम कैटेगरी में बेचे जाएंगे और जल्द ही उनकी D2C वेबसाइट www.doreme.in पर भी लॉन्च किए जाएंगे। स्मॉल-कैप कंपनी का टारगेट आगामी तिमाहियों में विभिन्न डिज्नी कैरेक्टर्स के साथ डिजाइन की गई अधिक प्रोडक्ट्स कैटेगरी लॉन्च करना है।