HomeShare Market₹708 से लुढ़क कर ₹315 पर आ गया ये शेयर, अब तिमाही...

₹708 से लुढ़क कर ₹315 पर आ गया ये शेयर, अब तिमाही नतीजों में झटका

ऐप पर पढ़ें

लॉजिस्टिक्स कंपनी Delhivery ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। 31 दिसंबर 2022 को समाप्त तिमाही में Delhivery का नुकसान बढ़ गया है। कंपनी को दिसंबर तिमाही में ₹195.7 करोड़ का नुकसान हुआ है। एक साल पहले इसी तिमाही में यह नुकसान ₹126.5 करोड़ था। वहीं, सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी का नुकसान ₹254 करोड़ रहा।

दिसंबर तिमाही में Delhivery की कुल आय भी कम होकर ₹1918 करोड़ रही, जो एक साल पहले ₹2019 करोड़ थी। Delhivery ने शेयर बाजार को दी जानकारी में यह भी बताया कि कल्पना जयसिंह मोरपारिया ने 11 फरवरी, 2023 से कंपनी के गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया है।

मई 2022 में आया IPO: बता दें कि Delhivery का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) मई 2022 में लॉन्च हुआ था। आईपीओ का इश्यू प्राइस 462-487 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। शेयर बाजार में लिस्टेड होने के दो महीने के भीतर शेयर 708.45 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया।

हालांकि, इसके बाद गिरावट का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह अब भी बरकरार है। वर्तमान में बीएसई इंडेक्स पर शेयर का भाव 315.75 रुपये है। वहीं, इसका 52 वीक लो 291 रुपये है।

RELATED ARTICLES

Most Popular