HomeShare Market₹700 के स्तर को भी पार कर सकता है SBI का शेयर,...

₹700 के स्तर को भी पार कर सकता है SBI का शेयर, 90 फीसद से अधिक एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह

ऐप पर पढ़ें

SBI Stock to Buy: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच देश का सबसे बड़ा बैंक आपको दे सकता तगड़ा मुनाफा। आने वाले कुछ ही समय में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI Share Price) के शेयर ₹700 के स्तर को भी पार कर सकता है।

अगर एसबीआई के शेयर प्राइस हिस्ट्री की बात करें तो यह स्टॉक शुक्रवार को 616.50 रुपये पर बंद हुआ था। एक हफ्ते में 1.47 फीसद का रिटर्न दिया है तो तीन महीने में 11.41 फीसद। पिछले एक साल में केवल 26.16 फीसद का रिटर्न देने वाला यह स्टॉक तीन साल में 94 फीसद से अधिक का रिटर्न दिया है।

यह भी पढ़ें: पीपीएफ-सुकन्या समृद्धि योजना समेत इन छोटी बचत जमा पर ब्याज दर बढ़ने के आसार

क्या कहते हैं एनॉलिस्ट

ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने SBI पर खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक SBI का शेयर आने वाले दिनों में 700 रुपए का स्तर छू सकता है। अगर एसबीआई 700 के स्तर को पार करता है तो यह मौजूदा स्तरों से 10 फीसद से ज्यादा रिटर्न दे सकता है।वहीं अन्य एनॉलिस्टों की बात करें तो कुल 42 में से 23 ने तो तुरंत खरीदारी की सलाह दी है। जबकि, 17 विश्लेषकों ने खरीदने को कहा है। दो ने होल्ड रखने की सलाह दी है। किसी ने भी बेचने की सलाह दी है।

स्टॉक के उछलने की वहज है बैंक का मुनाफा। जुलाई से सितंबर के दौरान बैंक का मुनाफा पिछले की तुलना में 74 फीसद बढ़ा है, यानी बैंक को दूसरी तिमाही में 13265 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है। इसकी बड़ी वजह प्रोविजंस में कमी और मार्जिन में बढ़ोतरी रही।

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

 

RELATED ARTICLES

Most Popular