HomeShare Market₹6 से ₹744 रुपये हुआ शेयर का भाव, 1 लाख पर मिला...

₹6 से ₹744 रुपये हुआ शेयर का भाव, 1 लाख पर मिला ₹1.20 करोड़ का रिटर्न

शेयर मार्केट (Stock Market) में निवेश के लिए पैसा जितना जरूरी है उतना ही जरूरी धैर्य भी है। कई बार देखा जाता है कि कई कंपनियां निवेशकों को शार्ट टर्म में बेहतर रिटर्न नहीं दे पाती हैं। लेकिन लॉन्ग टर्म में वहीं कपंनी निवेशकों को मालामाल कर दिया है। आज हम एक ऐसी ही कंपनी के विषय में बात कर रहे हैं जिसने पोजीशलन निवेशकों को मालामाल कर दिया है। टानला प्लेटफॉर्म (Tanla Platforms) के एक शेयर का भाव कभी 6.10 रुपये था जो अब बढ़कर 744.60 रुपये के लेवल पर जा पहुंचा है।

साल दर साल कैसे बढ़ा शेयर का भाव 

बीता एक साल निवेशकों के लिए अच्छा नहीं रहा है इस दौरान टानला प्लेटफॉर्म के शेयर का भाव 39 प्रतिशत तक टूट गया है। जबकि साल 2022 की बात करें तो कंपनी के शेयरों की कीमतों में 59.77 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। 6 महीने पहले जिस किसी निवेशक ने कंपनी पर दांव लगाया होगा इनवेस्टमेंट फंड 47 प्रतिशत घट गया होगा। हालांकि, 5 साल पहले कंपनी पर दांव लगाने वाले निवेशक इस समय फायदे में होंगे। इन बीते 5 सालों में टानला प्लेटफॉर्म के शेयरों का भाव 2212 प्रतिशत तक बढ़ गया है। 

52 वीक हाई से 56% सस्ता हुआ ये पेनी स्टॉक, अब कंपनी बांटेगी बोनस

26 अक्टूबर 2012 कंपनी के एक शेयर की कीमत 6.10 रुपये थी। गुरुवार (27 अक्टूबर 2022) को कंपनी के शेयर का भाव 744.60 रुपये के लेवल पर बंद हुआ। यानी 10 साल पहले जिस किसी निवेशक ने कंपनी में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा उसका रिटर्न आज बढ़कर 1.20 करोड़ रुपये हो गया होगा। यानी इस स्टॉक ने पोजीशनल निवेशकों को लॉन्ग टर्म में मालामाल कर दिया है। 

बता दें, कंपनी के 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 2096 रुपये है। वहीं, 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर 584.50 रुपये है। कंपनी बीएसई में 2007 में लिस्ट हुई थी। 

IPO ओपन होने से पहले ₹100 के करीब पहुंचा शेयर का भाव, सोमवार को निवेशक लगा सकेंगे दांव

डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular