ऐप पर पढ़ें
Vikas Lifecare Share: विकास लाइफकेयर लिमिटेड के शेयरों में मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान 8.4 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। विकास लाइफकेयर के शेयर मंगलवार को लगभग 8.45 प्रतिशत बढ़कर 5.38 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी को सोमवार को योग्य संस्थागत प्लेसमेंट (QIB) के जरिए फंड जुटाने के लिए एक्सचेंज से मंजूरी मिली और कंपनी बोर्ड ने फंड जुटाने की योजना की पहली किश्त को मंजूरी दे दी।
कंपनी के शेयरों के हाल
जिसका कुल मार्केट कैप 750 करोड़ रुपये से अधिक है। यह शेयर पहले सोमवार को 4.96 रुपये पर बंद हुआ था। मई 2023 में अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर 2.66 रुपये से स्टॉक लगभग 102 प्रतिशत बढ़ गया है। पिछले छह महीने में 70.49% और एक साल में 9.47% चढ़ा है। पांच साल में यह शेयर 95.49% चढ़ा है।
यह भी पढ़ें- 175 दिन के लिए जमा पैसे पर 7.5% ब्याज, सरकारी बैंक का बड़ा तोहफा
क्या है डिटेल
कंपनी बोर्ड ने मई 2023 में QIP के जरिए फंड जुटाने को मंजूरी दे दी है, जबकि कंपनी के शेयरधारकों ने सितंबर 2023 में कंपनी की सालाना आम बैठक में प्रस्ताव पारित किया था। बीएसई और एनएसई ने 1 जनवरी, 2024 को क्यूआईपी इश्यू के लिए अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी। बता दें कि विकास लाइफकेयर पॉलिमर और रबर कमोडिटी, कंपाउंड और मास्टर-बैच सहित विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में कार्यरत है।