ऐप पर पढ़ें
Pidilite Industries Share Price: फेविकोल और फेविक्विक बनाने वाली कंपनी पिडीलाइट इंडस्ट्रीज के शेयर आपके निवेश को करीब-करीब दोगुना कर सकते हैं। ऐसा बाजार के विशेषज्ञों का अनुमान है। ब्रोक्रेज हाउस प्रभुदास लीलाधर ने अपने नोट में इसे खरीदने की सिफारिश की है। आने वाले कुछ महीनों में यह स्टॉक 4500 रुपये तक जा सकता है।
हालांकि, आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने पिडीलाइट इंडस्ट्रीज के शेयर को होल्ड करने की बात कही है। फर्म ने 2635 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। पिडीलाइट इंडस्ट्रीज का मेडेन टारगेट प्राइस के 12 में 20 विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 12 महीनों में यह 2387.40 रुपये पर रह सकता है। जबकि, ऊपर की ओर मोंमेंटम 2855 रुपये और नीचे की ओर देखें तो 2000 रुपये तक आ सकता है।
दिसंबर तिमाही तक इस स्टॉक में प्रोमोटर्स की हिस्सेदारी 69.94 फीसद थी। विदेशी निवेशकों के पास पिडीलाइट की शेयर होल्डिंग 11.08 फीसद, म्यूचुअल फंडों की हिस्सेदारी 4.08 फीसद थी।
खरीदें, बेचें या होल्ड करें
पिडीलाइट इंडस्ट्रीज के शेयरों को लेकर एक्सपर्ट्स की राय बंटी हुई है। कुल 18 में से 9 बेचने की सलाह दे रहे हैं, जबकि 5 विशेषज्ञों ने होल्ड रखने की सलाह दी है। केवल 4 ने ही खरीदारी की सलाह दी है।
शेयर प्राइस हिस्ट्री
पिडीलाइट की शेयर प्राइस हिस्ट्री की बात करें तो यह स्टॉक इस साल अबतक 7 फीसद से अधिक निगेटिव रिटर्न दे चुका है। जबकि, पिछले एक साल में यह केवल 1.18 फीसद ही टूटा है। पिछले 6 महीने के प्रदर्शन की बात करें तो यह स्टॉक 2.29 फीसद चढ़ा है। इसका 52 हफ्ते का लो 1988.55 रुपये और हाई 2918.95 रुपये है।
(डिस्क्लेमर: विशेषज्ञों द्वारा दी गई सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)