HomeShare Market₹42 का यह पावर शेयर बढ़कर ₹544 पर आ गया, एक्सपर्ट बोले-...

₹42 का यह पावर शेयर बढ़कर ₹544 पर आ गया, एक्सपर्ट बोले- खरीदो, अभी और बढ़ेगा भाव

ऐप पर पढ़ें

Multibagger Stock: गोदावरी पावर लिमिटेड (Godawari Power Ltd share) के शेयरों ने पिछले तीन सालों में अपने निवेशकों को 1,200% रिटर्न दिया है। स्टील के प्रोडक्शन में लगी कंपनी का स्टॉक 29 जून 2020 को 42.2 रुपये पर बंद हुआ था और 30 जून, 2023 को यह शेयर अपने 52 वीक के नए हाई 544.40 रुपये पर पहुंच गया। यानी इस दौरान इसने 1196% का तगड़ा रिटर्न दिया है। इसकी तुलना में सेंसेक्स तीन साल में 84.51% बढ़ा है।

कंपनी के शेयरों का हाल
शुक्रवार को बीएसई पर गोदावरी पावर का स्टॉक 8.58% बढ़कर 544.40 रुपये पर पहुंच गया  था। स्टील और बिजली निर्माता का यह शेयर एक साल में 110% तक चढ़ा है। वहीं, इस साल YTD में यह 33.47% चढ़ा है। कंपनी का मार्केट कैप 7540 करोड़ रुपये हो गया। 1 जुलाई, 2022 को स्टॉक 52-सप्ताह के निचले स्तर 245.45 रुपये पर पहुंच गया था। तकनीकी रूप से, स्टॉक का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (आरएसआई) 77.6 पर है, जो यह दर्शाता है कि यह ओवरबॉट ज़ोन में कारोबार कर रहा है। गोदावरी पावर के शेयरों का बीटा 1 है, जो एक वर्ष में औसत अस्थिरता का संकेत देता है। गोदावरी पावर के शेयर 5 दिन, 20 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर हैं।

बोनस शेयर और डिविडेंड देगी कंपनी, साथ ही बायबैक-स्टॉक स्प्लिट का भी प्लान, ₹1 का है शेयर  

क्या कहते हैं एक्सपर्ट
स्टॉक के आउटलुक पर टिप्स2ट्रेड्स के अभिजीत ने कहा, “गोदावरी पावर तेजी के संकेत दिखा रहा है लेकिन डेली चार्ट पर 513 रुपये पर अगले प्रतिरोध के साथ बहुत अधिक खरीदारी हो रही है। केवल 467 रुपये के समर्थन के नीचे एक दैनिक बंद निकट भविष्य में 404रुपये तक की गिरावट को ट्रिगर कर सकता है।” एसबीआई सिक्योरिटीज ने शेयर के लिए 577 रुपये का टारगेट दिया है। 

99% टूटकर ₹2 पर आया यह शेयर, फिर से बढ़ी कंपनी की मुसीबत, टेंशन में निवेशक

इनक्रेड इक्विटीज के वीपी गौरव बिस्सा ने कहा, “गोदावरी पावर और इस्पात ने मासिक चार्ट पर मजबूत वॉल्यूम के साथ 225 रुपये के स्तर पर 12 साल का आरोही चैनल पैटर्न ब्रेकआउट देखा और तब से यह दोगुना हो गया है। स्टॉक वर्तमान में देने की कगार पर है।” 

डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular