ऐप पर पढ़ें
ITC Share: आईटीसी के शेयर आज फोकस में रहे हैं। कंपनी के शेयर आज सोमवार को कारोबार के दौरान 400 रुपये के पार पहुंच गए थे। शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद आईटीसी के शेयरों में जबरदस्त तेजी रही। इतना ही नहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्विटर पर भी आईटीसी के शेयर ट्रेंड करने लगे। यूजर्स ने मीम्स शेयर कर मजे लिए।
जानिए यूजर्स ने क्या कहा?
कुछ ट्विटर यूजर्स ने आईटीसी के ₹400 पर पहुंचने की खुशी जताई तो कई ने मजे लिए। एक यूजर्स ने खुशी जताते हुए लिखा “साल 2020 से 2021 तक मुझे ITC के लिए बहुत ट्रोल किया गया था। लेकिन उस वक्त मैंने कोई फीडबैक नहीं दिया था क्योंकि मुझे पता था कि एक दिन इस स्टॉक की कीमत आलोचकों को जवाब देगी।” वहीं, एक अन्य यूजर्स ने कहा – ”यह शेयर 500 रुपये तक जाएगा। ”
दो साल में 100% चढ़ा यह शेयर
एफएमसीजी और सिगरेट बनाने वाली कंपनी के शेयरों में पिछले दो सालों में 100% से अधिक की तेजी आई है। 5 मई, 2021 को यह शेयर ₹199.95 पर था और अब 400 रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी के शेयर अपने 52-वीक के निचले स्तर ₹249.2 से 60% चढ़ गए हैं। ब्रोकरेज शेयरखान आईटीसी पर 450 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दे रहे हैं।